For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉल टेपरिंग कांड के 8 महीने बाद मीडिया के सामने आए स्टीव स्मिथ, वापसी को लेकर कही ये बातें

नई दिल्ली। बॉल टेपरिंग कांड के चलते एक साल का बैन भुगत रहे पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने टिम पेन की तारीफ करते हुए उनको जबरदस्त कप्तान बताया है। हालांकि इस दौरान स्मिथ ने यह भी माना की अपनी टीम को ऐसे बाहर से बैठे हुए देखना दुखद है। स्मिथ ने पेन के अलावा वन डे और टी20 के कप्तान फिंच की भी तारीफ की है।

मौजूदा कप्तानों के अधीन भी खेलने को तैयार

मौजूदा कप्तानों के अधीन भी खेलने को तैयार

स्मिथ ने कहा, 'टिम पेन और ऐरान फिंच ने अब तक जबरदस्त कप्तानी की है।' इसके साथ ही स्मिथ इन दोनों कप्तानों के अंतर्गत भी खेलने के लिए तैयार है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर मैं टीम में वापस आता हूं तो इन दोनों कप्तानों के तहत खेलते हुए टीम की सफलता के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।' बता दें कि स्मिथ का बैन 2019 मार्च के अंत तक समाप्त हो रहा है। स्मिथ की नजरें इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप पर टिकी हैं।

इस कारण से महिला क्रिकेट टीम के कोच नहीं चुने गए भारत को विश्वकप दिलाने वाले गैरी कर्स्टन

विश्व कप और एशेज पर है नजरें

विश्व कप और एशेज पर है नजरें

फिलहाल स्मिथ अपना फोकस सदरलैंड की ओर से क्लब क्रिकेट खेलने पर बनाए रखना चाहते हैं। इस बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा, 'फिलहाल मेरे पास करने के लिए काफी कुछ है। देखते है आगे क्या होता है। उम्मीद है विश्वकप और एशेज का मैं हिस्सा बन सकूंगा।' स्मिथ की अनुपस्थित में ऑस्ट्रेलिया की परफारमेंस पर बहुत बुरा असर पड़ा है। तब के बाद से कंगारू टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट हारी, पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में टेस्ट सीरीज हारी और अब एडिलेड में भारत के खिलाफ हारी।

INDvs AUS: तीसरे टेस्ट के लिए ओपनिंग में कुछ हटकर प्रयोग कर सकता है भारत

पर्थ में हमारी टीम ने दिखाई अपनी क्षमता

स्मिथ स्वीकारते हैं कि ये दौर टीम के लिए खासा मुश्किल रहा है। स्मिथ ने कहा, 'ये थोड़ा मुश्किल दौर रहा है, खासकर तब जब खिलाड़ी एक या दो मैचों में अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेलें। ऐसे में अपनी टीम को बाहर से बैठकर देखना और भी मुश्किल हो जाता है। टीम ने लेकिन पर्थ टेस्ट में जिस तरह से खेल दिखाया है, वह काबिलेतारीफ है। फिलहाल कंगारू टीम भारत के साथ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त है। कुल दो मैच हो चुके हैं और सीरीज 1-1 से बराबरी के रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

Story first published: Friday, December 21, 2018, 16:31 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+