For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: अजिंक्य रहाणे से छीनी गई राजस्थान की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने बताई वजह

नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में राजस्थान राॅयल्स की खस्ता हालत होती जा रही है। स्थिति ऐसी बन गई है कि टीम की एक और हार प्लेआफ के लिए रास्ते बंद कर देगी। टीम को फिर जीत की पटरी पर लाैटाने के लिए फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए रहाणे से कप्तानी छीन ली है और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। स्मिथ एक साल क्रिकेट से दूर रहे थे जिस कारण पिछले सीजन में रहाणे को कप्तान बनाया गया था लेकिन अब एक बार फिर राजस्थान की कमान स्मिथ के हाथों में आ चुकी है।

बताई यह वजह

बताई यह वजह

राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "अजिंक्य रहाणे ने टीम को पिछले साल प्लेऑफ में पहुंचाने में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, फ्रेंचाइजी को लगता है कि 2019 के अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक नए दृष्टिकोण की जरूरत है।" टीम मैनेजमेंट का कहना है कि स्टीव हमेशा राजस्थान के भीतर लीडरशिप टीम का हिस्सा रहे हैं और रहाणे साइड में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने रहेंगे। इसलिए, रॉयल्स इसे अंक तालिका में सुधार लाने के लिए यह फैसला लेने के लिए बाध्य है।

स्मिथ की मदद करेंगे रहाणे

स्मिथ की मदद करेंगे रहाणे

राजस्थान फ्रेंचाइजी के क्रिकेट प्रमुख जुबिन बरूचा ने कहा कि रहाणे टीम में बने रहेंगे और वो टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। स्मिथ को जहां जरूरत होगी वो उनकी मदद करेंगे। रहाणे ने टीम के लिए अच्छी कप्तानी की और उनकी अगुआई में ये टीम पिछले सीजन में प्लेऑप तक पहुंची थी।

IPL 2019 : मांकडिंग का शिकार होने वाले थे विराट, ऐसे बचाया अपना विकेट, देखें VIDEO

2 मैच ही जीत सकी है टीम

2 मैच ही जीत सकी है टीम

स्मिथ ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को फाइनल में पहुंचाया था। स्मिथ के बारे जुबिन ने कहा, "स्टीव खेल के सभी प्रारूपों में दुनिया के सबसे नवीन और सफल कप्तानों में से एक हैं। हमें विश्वास है कि वह रॉयल्स का नेतृत्व कर सकते हैं। सफलता के लिए।" बता दें कि रॉयल्स ने अब तक अपने आठ मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की है और जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना टीम को बाकी मैच खेलने हैं।

Story first published: Saturday, April 20, 2019, 16:02 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+