पुणे टेस्ट पर बोले हरभजन, पिच है इस हार की खलनायिका
पुणे। जिस तरह से पुणे टेस्ट में टीम इंडिया के परखच्चे उड़ गए, उसने टेस्ट की नंबर वन टीम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जहां चारों ओर इस हार के लिए टीम इंडिया की आलोचना हो रही है वहीं दूसरी ओर भारत के स्टार रह चुके ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इस हार का ठिकरा पिच पर फोड़ा है।
पिच है इस हार की खलनायिका
भज्जी निकनेम के नाम से लोकप्रिय इस क्रिकेटर ने ट्वीट करके पहले तो आस्ट्रेलिया को जीत की बधाई दी और उसके बाद पिच पर सवाल उठाते हुए कहा कि उम्मीद है कि आने वाले मैचों में हमें अच्छी पिचें देखने को मिलेंगी और हमें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी हार
मालूम हो कि महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में शनिवार को आस्ट्रेलिया द्वारा भारत को मिली 333 रनों की हार के लिए पिच को दोषी ठहराया है। स्टीव ओकीफ के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत को रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी हार दी है। मालूम हो कि हरभजन ने श्रृंखला शुरू होने से पहले कहा था कि भारत, आस्ट्रेलिया को 4-0 से मात देगा।
Credit to @CricketAus 4 playing unbelievable well on tht wicket.let's hope we play on good tracks frm here onwards nd get th right results
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 25, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
