For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के संन्यास की खबरों पर स्टीव वाॅ ने दिया दिल जीत लेने वाला बयान

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी सेमीफाइनल मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल के तेज थ्रो के कारण 50 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। उनके आउट होने के साथ ही भारत की विश्व कप फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी मिट्टी में मिल गई। न्यूजीलैंड से मिली 18 रनों की हार के बाद धोनी के संन्यास पर अटकलें भी लगाई जा रही हैं। निश्चित रूप से धोनी का यह आखिरी आईसीसी विश्व कप रहा, लेकिन सबके जहन में सवाल है कि वो संन्यास की घोषणा करते हैं या फिर टीम के लिए और योगदान देंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने धोनी को लेकर बयान देते हुए उनके संन्यास की खबरों पर राय दी।

धोनी को लेकर कही यह बात

धोनी को लेकर कही यह बात

वॉ से जब सवाल पूछा गया धोनी के भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘यह दिलचस्प है। ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता है। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हो क्योंकि आपको जाना ही होता है।' वॉ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के हालात की तुलना भारत से करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘शायद उप महाद्वीप में आपको ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है क्योंकि 140 करोड़ लोग आपको फॉलो कर रहे होते हैं। खिलाड़ी व्यक्ति नहीं रहता। वे महान बन जाते हैं, भगवान। इसके बाद बाहर होना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब लोग कुछ निश्चित उम्र के हो जाते हैं तो यह काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का आप जिक्र कर रहे हो, वह अब भी महान खिलाड़ी है।' उनके इस बयान ने भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

वह खुद रिटायर होंगे

वह खुद रिटायर होंगे

धोनी को हार का जिम्मेदार भी ठहराया जा रहा है क्योंकि वो अंतिम पलों में टीम को जीत नहीं दिला सके। ऐसे में वाॅ ने उनका बचाव करते हुए कहा, 'भारत की हार के लिए धोनी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। धोनी जो करते हैं उसमें सर्वश्रेष्ठ हैं और भारत के लिए बड़ी ताकत हैं। उनको जब रिटायर होना तब वो खुद हो जाएंगे, किसी को हक नहीं बनता कि वो उनको ये बताएं कि कब संन्यास लें और कब नहीं।'

एबी डिविलियर्स ने बताया सच तो कोहली भी आए स्पोर्ट में, जानिए क्या है मामला

हार-जीत होती रहती है

हार-जीत होती रहती है

स्टीव वॉ का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड बेहतर खेली और ये खेल में होता ही है, हार और जीत होती रहती है। मैच के दिन न्यूजीलैंड की टीम बेहतर साबित हुई और उनके गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को पस्त कर दिया।

Story first published: Saturday, July 13, 2019, 12:07 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+