IND vs WI: भारत में ODI के एक ओवर में बने सबसे ज्यादा रन, पंत-अय्यर का नया रिकॉर्ड
विशाखापत्तनम: वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी भारत ने ठीक वैसा ही प्रदर्शन अपनी बल्लेबाजी में करके दिखाया है। विराट कोहली के पहली गेंद पर आउट होने के बावजूद टीम इंडिया ने जिस तरह का विशाल स्कोर खड़ा किया यह हर बल्लेबाज के प्रदर्शन की कहानी को बयां कर रहा है। भारत को मैच में लगातार दूसरी बार टॉस में हार का सामना करके पहले बैटिंग करनी पड़ी। ये ठीक वहीं स्थिति थी जो पहले मैच में थी लेकिन इस बार रोहित-राहुल ने भारत को जोरदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़कर विंडीज हौसलों को पस्त कर दिया।

रोहित-राहुल ने रखी जबरदस्त नींव
दोनों ने शतक लगाए और पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी भी पूरी की। राहुल 102 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित ने 138 गेंदों पर 159 रनों की पारी खेली। रनों की बौछार में हालांकि कोहली इस बार योगदान नहीं कर सके और पहली ही गेंद पर पोलार्ड का शिकार हुए। लेकिन इसके बाद अय्यर और पंत ने भारतीय बल्लेबाजी को टॉप गियर में पहुंचा दिया। पंत ने 16 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली जबकि अय्यर ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। दोनों ने 4-4 छ्क्कों का योगदान दिया। जाधव 16 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर और पंत ने जो तूफानी अंदाज दिखाए उसके चलते भारत ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में बना दिया है।

फिर पंत और अय्यर ने किया कमाल-
पंत और अय्यर ने मिलकर रोस्टन चेस के एक ओवर में 31 रन कूट दिए जो ODI इतिहास में भारत द्वारा एक ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1999 में सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा के नाम था जिन्होंने तब न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में एक ओवर में 28 रन ठोक दिए थे। इसके ठीक एक साल जहीर खान और अजीत अगरकर की जोड़ी ने यह रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन तब वे जिंबाब्वे के खिलाफ जोधपुर वनडे में एक ओवर में 27 ही रन बना पाए थे।
Year Ender 2019: क्रिकेटरों के 10 बयान जिन्होंने इस दशक में बरपाया खूब हंगामा

ऐसे बना भारत में सबसे महंगे ODI ओवर का रिकॉर्ड
चेस जैसे ही पारी का 47वां ओवर करने आए तो स्ट्राइक पर अय्यर थे और पहली गेंद नो-बॉल साबित हुई जो बाई के लिए भी चली गई। इस पर एक रन लिया गया और पंत स्ट्राइक पर आ गए। अगली गेंद पर पंत ने एक रन लिया फिर अगली दो गेंदों को अय्यर ने छक्के के लिए उड़ा दिया। चौथी गेंद पर चौका गया और फिर 5वीं व 6ठी गेंद पर फिर से छक्के लगे। इस तरह से ओवर में 31 रन आए। भारत ने इस मैच में विंडीज को जीत के लिए 50 ओवरों में 388 रनों का विशाल टारगेट दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
