शेन वाॅर्न ने बताया स्मिथ और कोहली में काैन तोड़ेगा सचिन के 100 शतकों का रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज में अभी तक 3 टेस्ट मैचों में 2 शतक के साथ एक दोहरा शतक जड़ चुके हैं। महज 4 पारियों में ही उन्होंने फिर से टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को पछाड़ पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं कोहली शतकों का अंबार लगाने में जुटे हैं। दोनों क्रिकेटरों में काैन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, इसे स्पष्ट करना फिलहाल मुश्किल है। स्मिथ टेस्ट में शतकों के मामले में कोहली से आगे निकल चुके हैं। वहीं कोहली वनडे फाॅर्मेट में शतकों के मामले में आगे हैं। ऐसे में आए दिन यह चर्चा होती रहती है कि आखिर काैन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकाॅर्ड तोड़ेगा। इसपर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न का कहना है कि कोहली यह काम कर सकते हैं।

सचिन भी होंगे खुश
वाॅर्न ने कहा कि कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो सचिन के 100 शतकों का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने "हां, मुझे लगता है कि सचिन के रिकॉर्ड खतरे में हैं और यह किसी और का रिकॉर्ड है। अगर मुझसे पूछा जाए कि उनके 707 विकेट का रिकाॅर्ड काैन तोड़े तो मैं नाथन लयोन को देखना चाहता हूं जो यह कर सकता है।" उन्होंने कहा 100 शतक का रिकाॅर्ड लंबे समय तक सचिन के साथ है लेकिन कोहली उनके पास आ रहे हैं, जब आप सचिन से पूछेंगे कि वो अपने रिकाॅर्ड को टूटता हुआ देखना चाहते हैं तो वह जरूर हां कहेंगे।
2 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 विकेट झटक पाया ये ऑलराउंडर, दुखी होकर किया संन्यास का ऐलान

कोहली और स्मिथ में चुनाव करना कठिन
वॉर्न ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में कोहली और स्मिथ में से किसी एक का चुनाव करना बेहद कठिन है। मुझे लगता है स्मिथ थोड़ा आगे हैं। लेकिन, अगर वो नहीं हों तो विराट के अलावा और कोई नहीं हो सकता। वे लीजेंड और दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट्समैन हैं। अगर मुझसे सभी फॉर्मेट में सिर्फ एक बल्लेबाज को चुनने के लिए कहा जाए तो वो कोहली के अलावा दूसरा कोई नहीं होगा। विव रिचर्ड्स सबसे महान बल्लेबाज थे, जिन्हें मैंने एकदिवसीय क्रिकेट और सभी क्रिकेट में देखा।" विराट अब सबसे महान वनडे खिलाड़ी है जिसे हमने कभी देखा है। वह मेरे लिए विव से आगे निकल गया है।"

कोहली तोड़ेंगे हर रिकाॅर्ड
आईएएनएस से बात करते हुए वाॅर्न ने आगे कहा कि कोहली बैटिंग का हर रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और ये सार्वजनिक रूप से कह भी चुका है। उनकी कप्तानी भी निखर रही है। क्योंकि यह मुश्किल काम है और वक्त के साथ आप सीखते हैं। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि कोहली भी टेस्ट क्रिकेट को ही सबसे अच्छा फॉर्मेट मानते हैं। टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे महत्वपूर्ण रूप है और जब आपके पास विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा सुपरस्टार होता है, तो यह कहना हमारे सभी पुराने साथी क्रिकेटरों के लिए अच्छा होता है, हम उसका बहुत बड़ा शुक्रिया अदा करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
