For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 : 1 रन से हारी टीम इंडिया, खलनायक बने स्टुअर्ट बिन्नी

लॉडेरहिल (फ्लोरिडा)| वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा की धरती पर टी-20 मैच खेल रही इंडिया 1 रन से पराजित क्या हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने स्टुअर्ट बिन्नी को विलेन बना दिया।

लोगों ने हार का ठीकरा बिन्नी के सिर फोड़ते हुए काफी ट्वीट्स कर डाले और ट्वीट करते हुए लोगों ने बिन्नी की वाइफ स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर को भी लपेटे में ले लिया।

PICS: स्टुअर्ट बिन्नी और उनकी पत्नी मयंती बिन्नी की अनदेखी तस्वीरें

आपको बता दें कि बिन्नी शनिवार को खेले गये टी2o मैच में इंडिया की ओर से सबसे महंगे बॉलर साबित हुए थे। इंडिया की ओर से 11वां ओवर फेंकने आये बिन्नी ने अपने ओवर में 32 रन दे दिये। उनके उस ओवर में वेस्ट इंडीज के बैट्समैन इविन लुईस ने 5 छक्के लगाये।

सोशल मीडिया पर बिन्नी ट्रेंड करने लगे

जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर बिन्नी ट्रेंड करने लगे लेकिन उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा तब और तेज हो गया जब रोमांच से भरे मैच में टीम इंडिया चेज करते हुए मात्र 1 रन से हार गई। मालूम हो कि पहले टी-20 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में हुए मैच में 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 244 रन बना सकी।

Ind VS WI T2o LIVE: 143 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज, भारत की पारी में बारिश ने डाला खलल

आप भी देखिये लोगों के ट्वीट्स..

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+