For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिसकी 6 गेंद पर युवराज ने जड़े थे 6 छक्के, जानिए उसने युवी के संन्यास पर क्या कहा

नई दिल्ली। खेल जगत से जब कोई ऑइकन विदा लेता है तो किस तरह का मौहाल होता है उसका एक बेहतर उदाहरण है युवराज सिंह का संन्यास। युवी किस कदर अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं उसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि जिस दिन विश्व कप में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत की चर्चा हो रही थी उस दिन पूरा देश एक ही शख्स की चर्चा कर रहा था और वह थे- सबके चहेते हरदिल अजीज युवराज सिंह।

आज भी याद हैं ब्रॉड के ओवर में लगे 6 छक्के

आज भी याद हैं ब्रॉड के ओवर में लगे 6 छक्के

युवराज की जब चर्चा होती है तो सबसे ज्यादा याद उनकी वह पारी आती है जब उन्होंने 2007 के टी-20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर निर्मम प्रहार करते हुए 6 छक्के कूट दिए थे। आज भी क्रिकेट जगत में वह पल काफी रोमांच के साथ याद किया जाता है। इस मैच में उन्होंने केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया था। युवी ने तब 16 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और भारत ने वह मैच 18 रनों से जीत लिया था।

ब्रॉड के लिए युवी हैं 'लीजेंड'

अब युवराज के संन्यास पर उन्हीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने उसको बधाई दी है। ब्रॉड ने युवराज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टैग करते हुए लिखा है- 'संन्यास का आनंद लीजिए लीजेंड।' इसके साथ ही ब्रॉड ने उन पुराने दिनों की एक शानदार फोटो भी शेयर की है। गौरतलब है कि अब ब्रॉड वनडे क्रिकेट में सक्रिय नहीं रहते हैं। वे अपने साथी जेम्स एंडरसन के साथ केवल लाल गेंद क्रिकेट में ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

युवराज का कभी हार ना मानने का जज्बा-

युवराज का कभी हार ना मानने का जज्बा-

युवराज सिंह ने लगभग 17 साल तक क्रिकेट खेला और पिछले दो सालों से वो टीम में नहीं चुने जा रहे थे। अपनी फील्डिंग, स्ट्रोक मेकिंग के लिए विश्व क्रिकेट में विख्यात युवी को शॉट फॉर्मेट का बेताज बादशाह कहा जाता है। भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप (2007) और 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने साल 2017 के चैम्पियंस टॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ अपने ODI करियर का सर्वाधिक रन बनाया था। उन्होंने कटक में 127 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे। युवी को विंडीज के दौरे पर भी 2017 में चुना गया था लेकिन 30 जून को खेले गए मैच के बाद कभी उन्हें फिर से ब्लू जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला।

युवराज के संन्यास पर वायरल हो रहा है हार्दिक पांड्या का यह ट्वीट

Story first published: Monday, June 10, 2019, 23:03 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+