For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा ने बताया सौरव गांगुली और धोनी में से किसका जमाना बेहतर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस वक्त लगभग सभी देश लॉकडाउन में फंसे हुए है और लोग घरों में कैद हैं। इस बीच खेल जगत से जुड़े क्रिकेटर और मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं और आये दिन सोशल मीडिया पर पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी पसंद-नापसंद और किस्सों को याद करने में लगे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट कॉमेंटेटर रमीज राजा के साथ वीडियो कॉलिंग के जरिये बात करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: 'धोनी को टीम में दोबारा शामिल करना मुश्किल', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान

इस वीडियो में यह दोनों पूर्व खिलाड़ी कई मुद्दों पर बात करते हैं जिसमें से एक मुद्दा यह भी कि भारतीय क्रिकेट में किस खिलाड़ी की कप्तानी को बेहतर युग माना जाना चाहिये, सौरव गांगुली या फिर एमएस धोनी। यह सवाल रमीज राजा ने आकाश चोपड़ा से किया था जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कई कारण भी गिनाये।

और पढ़ें: वो 5 खिलाड़ी जो वनडे करियर में नहीं लगा सके शतक, एक भारतीय भी शामिल

सौरव गांगुली या धोनी में से किसका युग था बेहतर

सौरव गांगुली या धोनी में से किसका युग था बेहतर

आकाश चोपड़ा ने रमीज राजा के इस टॉक शो में बात करते हुए कहा कि उनकी नजर में सौरव गांगुली का युग एमएस धोनी की तुलना में ज्यादा बेहतर था। इसके पीछे उन्होंने कई कारण बताये लेकिन मुख्य कारणों में से एक बताया कि सौरव गांगुली ने टीम की कमान उस वक्त संभाली थी जब भारतीय टीम मैच फिक्सिंग जैसे स्कैंडल से बाहर निकली थी।

उन्होंने कहा,'मैं दोनों कप्तानों में से सौरव गांगुली के युग को चुनता हूं। मैच फिक्सिंग का एक बड़ा प्लॉट था, वहां से निकल कर आना, दोबारा सभी का विश्वास हासिल करना और एक मैच विनिंग टीम को तैयार करना, यह सब बिल्कुल आसान नहीं था लेकिन सौरव गांगुली ने यह सब करके दिखाया।'

टैलेंट पहचानना जानते थे सौरव गांगुली

टैलेंट पहचानना जानते थे सौरव गांगुली

आकाश चोपड़ा ने सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट टीम का जौहरी बताते हुए कहा कि उनके पास टैलेंट को पहचानने की अद्भुत कला थी। उन्होंने भले ही अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कोई आईसीसी खिताब न जिताया हो लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिये कई बड़े खिलाड़ियों को बनाया जरूर है।

उन्होंने कहा,'वह राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और वीएस लक्ष्मण जैसे बड़े खिलाड़ियों को लेकर आगे बढ़े। इसके बाद वह युवराज सिंह, आशीष नेहरा, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को लेकर आए।'

धोनी महान कप्तान पर उन्होंने सिर्फ मलाई खाई

धोनी महान कप्तान पर उन्होंने सिर्फ मलाई खाई

एमएस धोनी को महान कप्तान बताते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि बेशक भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में कई बड़े कीर्तिंमान स्थापित किये लेकिन यह सौरव गांगुली ही थे जिनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में जीतना शुरु कर दिया था। उन्होंने सिर्फ मलाई खाने का काम किया।

उन्होंने कहा,'धोनी का युग थोड़ी मलाई खाने वाली बात थी, क्योंकि सौरव की कप्तानी में हमने पहले ही अच्छा प्रदर्शन करना शुरु कर दिया था। हमने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में सीरीज को ड्रॉ कराया, पाकिस्तान में जीत दर्ज की। धोनी बस इस टीम को वहां से आगे लेकर गए।'

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी भारतीय टीम के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े खिताब अपनी कप्तानी में टीम को जिताये।

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 16:00 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+