सुपर किंग्स और रॉयल्स के लिए कोर्ट पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी
चेन्नई। एक बार फिर से भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी चर्चा में हैं लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं की है बल्कि इस बार वो खिलाड़ियों के भविष्य की चिंता में कोर्ट पहुंच गये हैं।
आईपीएल से बाहर नहीं होंगी चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स!
आईये जानते हैं क्या है मामला?
- दरअसल भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मद्रास उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है।
- उन्होंने अपनी अर्जी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को बैन करने वाले फैसले के खिलाफ आवाज उठायी है।
- स्वामी का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के साथ अन्याय हुआ है।
- इस फैसले में ललित मोदी, जो कि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर हैं, के हिसाब से फैसला सुनाया गया है जो कि गलत है।
- सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से राजनीति से प्रेरित और गलत नियति से दाखिल की गई याचिका पर कोर्ट ने सुनवायी की है।
- स्वामी के हिसाब से मुंबई उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता वाली समिति और न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति की कार्यवाही पूरी तरह गलत दिशा में हुई है।
- मामले की फिर से जांच होनी चाहिए और चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ न्याय होना चाहिए।
- गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल में बैन कर दिया है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
