For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC में बड़ी टीमों के बडे़ बॉलरों के सामने क्यों फेल हुआ भारत? गावस्कर ने दिया जवाब

नई दिल्लीः भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है और टीम ने नॉक आउट स्टेज का भी रास्ता तय नहीं किया था। इससे पहले 2019 के वर्ल्ड कप में भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद बाहर हो गया था। भारत के पास अधिकांश मौकों पर बड़ी प्रतियोगिताओं के किसी एक नाजुक मैच में हाथ खड़े करने का रिकॉर्ड रहा है।

आखिर ऐसा क्यों होता है कि भारत वर्ल्ड कप के बड़े मैचों में ढेर होने की संभावनाओं को ज्यादा बढ़ा देता है? बड़े नामों के फेल होने का खतरा बड़े मैचों में हमेशा इतना क्यों बढ़ जाता है? कोई एक टीम इन सवालों के जवाब ढूंढे बिना बड़ी नहीं बन सकती है। भारत कई परिस्थितियों में बड़ी टीम है लेकिन दबाव में बहुत बेहतर करना अभी भी बाकी है।

गावस्कर ने बताया, बल्लेबाज चल नहीं सके-

गावस्कर ने बताया, बल्लेबाज चल नहीं सके-

इस बारे में दिग्गज सुनील गावस्कर ने कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने टीम के बैटिंग और फील्डिंग मुद्दों को सुलझाने के लिए सलाह दी है। गावस्कर ने टी20 वर्ल्ड कप के बारे में बात की है जहां उनको लगता है कि भारत की पॉवरप्ले में बैटिंग थोड़ी बदलनी चाहिए। जिस तरह से पॉवरप्ले में रन बनाए जाते हैं उस तरीके पर ही भारत को आना होगा।

स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए गावस्कर कहते हैं कि, बहुत सारे बदलाव करना सही नहीं है, क्योंकि भारत हर कोई मैच हारने नहीं जा रहा है। उन दो मैचों में (पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ) भारत के बल्लेबाज चल नहीं सके। उनसे काफी उम्मीदें थी और इस वजह से भारत बुरी स्थिति में पहुंच गया। खेलने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है।

T20 World Cup: हमसे ज्यादा निराश कोई नहीं है, विराट कोहली ने कहा- हम थोड़े पीछे रह गए

पॉवरप्ले में बैटिंग करने फायदा भी नहीं उठा सके-

पॉवरप्ले में बैटिंग करने फायदा भी नहीं उठा सके-

गावस्कर कहते हैं कि शुरू के 6 ओवर में केवल 2 ही फील्डिर 30 गज के सर्कल से बाहर होते हैं। भारत ने आईसीसी पिछली कुछ प्रतियोगिताओं में इस माहौल का बहुत ज्यादा फायदा नहीं उठाया है। इसी वजह से जब भी विश्व कप में तगड़ी टीम के खिलाफ खेलने का मौका आता है तो भारत उनके मजबूत गेंदबाजों के खिलाफ स्कोर नहीं कर पाता। तो ये सब बदलने की जरूरत है।

गावस्कर ने यह भी कहा कि टीम के साथ केवल 3-4 ही जबरदस्त फील्डर हैं। जबकि न्यूजीलैंड के हर खिलाड़ी फील्डिंग में जबरदस्त हैं।

भारत की फील्डिंग भी न्यूजीलैंड जैसी टीमों से कमतर- गावस्कर

भारत की फील्डिंग भी न्यूजीलैंड जैसी टीमों से कमतर- गावस्कर

गावस्कर ने कहा, "दूसरी और अहम बात मैं ये कहना चाहूंगा कि भारत को अपने पास जबरदस्त किस्म के फील्डर रखने होंगे। जिस तरह से न्यूजीलैंड फील्डिंग करता है, वे लोग काफी रन बचा लेते हैं और गजब के कैच लेते हैं, ये सब अंतर पैदा करता है। यहां तक की आपके पास बहुत उम्दा गेंदबाजी ना हो, पिच भी घटिया हो लेकिन अच्छी फील्डिंग हमेशा एक अंतर पैदा करती है। अगर आप भारतीय फील्डिंग को देखते हैं तो यहां पर 3-4 ही बढ़िया फील्डर हैं। आप रन बचाने के लिए ऐसे किसी पर निर्भर नहीं रह सकते।"

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+