सुनील गावस्कर ने बताया किस वजह से 2019 विश्व कप में हारा भारत

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेल्स में पिछले साल आयोजित हुए आईसीसी वनडे विश्व कप 2019 को पूरा हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस टूर्नामेंट को जीतने के दो मजबूत दावेदारों में से एक भारतीय टीम थी लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप स्टेजज के दौरान प्वाइंट टेबल में टॉप पर रही थी लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का टॉप बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप हुआ और मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं कर पाया।

और पढ़ें: ENG vs PAK: 'किसी क्लब टीम की तरह खेले', पाकिस्तानी टीम पर भड़के शोएब अख्तर

भारतीय टीम के लिये रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और आखिर तक भारत की उम्मीदें जिंदा रखी लेकिन धोनी के रन आउट के साथ ही भारत की उम्मीदें भी खत्म हो गई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में जब भी विश्व कप में मिली हार के बारे में बात होती है तो बातचीत टीम प्रबंधन की निर्णय नहीं ले पाने की क्षमता की ओर बढ़ जाती है, क्योंकि वह 4 नंबर के बल्लेबाज की व्यवस्था नहीं कर सका। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम के हार का कारण बताया।

और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुआ दुनिया का सबसे तेज धावक, उसेन बोल्ट पर भारी पड़ी बर्थडे पार्टी

गावस्कर ने बताया क्यों हारा भारत

गावस्कर ने बताया क्यों हारा भारत

सुनील गावस्कर ने भी भारतीय टीम की हार के पीछे मध्यक्रम में नंबर 4 बल्लेबाज को ढूंढ नहीं पाना बताते हुए विश्व कप गंवाने का कारण बताया।

इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हमें जो देखने की जरूरत है, वह है कि हमारे पास नंबर 4, 5 और 6 में कौन बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। ऐसे कौन से बल्लेबाज हैं, जो टॉप में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन नंबर 1, 2 और 3 का स्थान भरा हुआ होने की वजह से वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने 2019 विश्व कप में नंबर 4 पर सही बल्लेबाजी नहीं होने की गलती की। अगर हमारे पास वर्ल्ड कप में नंबर चार का सही बल्लेबाज होता तो शायद कुछ और ही कहानी होती।'

शानदार रहा भारत का टॉप ऑर्डर

शानदार रहा भारत का टॉप ऑर्डर

उन्होंने आगे कहा, 'भारत का टॉप 3 बल्लेबाजी लाइनअप शानदार है। वर्ल्ड कप के शुरुआती चरण में कई बार ऐसा हुआ कि नंबर 4 और 5 को बल्लेबाजी करने या लंबी पारी खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। फिर अचानक आपके टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाज सस्ते में आउट हो चुका हैं और ऐसा ऑड मैच में हो सकता है। दुर्भाग्य के साथ भारत के साथ ऐसा नॉकआउट गेम में हुआ और इसके बाद 4,5 और 6 नंबर के बल्लेबाज टॉप ऑर्डर के नुकसान को संभाल नहीं पाए।'

अगर अंबति रायडू होते तो जीत जाता भारत

अगर अंबति रायडू होते तो जीत जाता भारत

गौरतलब है कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी विश्व कप में नंबर 4 के लिये अंबति रायडू को बेस्ट विकल्प बताते हुए कहा था कि अगर रायडू विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होते तो हम विश्व कप जीत सकते थे।

क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह नंबर चार पर बहुत अच्छे थे। अगर वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होते तो हम वर्ल्ड कप जीत सकते थे। जिस तरह वह सीएसके में खेलते हैं, रायडू नंबर चार के लिए बेस्ट च्वॉइस थे। वह आईपीए कैंप के दौरान भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।'

Story first published: Wednesday, August 26, 2020, 10:41 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+