For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के लिये तीनों प्रारूप में महान खिलाड़ी बन सकता है यह यंगस्टर, सुनील गावस्कर ने सुझाया नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम पर खुशी जताई है और कहा कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का फल मिलते देख अच्छा लग रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज के लिये 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था तो वहीं पर गुरुवार को टेस्ट सीरीज के लिये भी टीम का ऐलान किया। इस दौरान सेलेक्टर्स ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया।

जहां टी20 सीरीज के लिये हर्षल पटेल, वेंकटेश अय्यर और आवेश खान को पहली बार टीम में खेलने का मौका मिला है तो वहीं पर टेस्ट सीरीज में केएस भरत, श्रेयस अय्यर और जयंत यादव को खेलने का मौका दिया गया है। इस बीच आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को भी श्रीलंका दौरे के बाद टी20 सीरीज में वापसी का मौका मिला है।

और पढ़ें: IND vs NZ: चयनकर्ताओं ने फिर नहीं दिया टीम में मौका तो नाराज हुए जयदेव उनादकट, ट्वीट कर साधा निशाना

सुनील गावस्कर ने भारत की टी20 टीम में शामिल किये सभी चारों खिलाड़ियों को मौका दिये जाने पर खुशी जताई है लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ की खास तारीफ की है। ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ समय में शानदार बल्लेबाजी की है और आईपीएल 2021 के दौरान 16 मैचों में 635 रन बना डाले और ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मौका मिला तो साथ ही सीएसके ने अपना चौथा खिताब जीत लिया।

गायकवाड़ श्रीलंका के खिलाफ अपनी छाप छोड़ पाने में नाकाम रहे थे, लेकिन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते एक बार फिर से उन्हें टीम में खेलने का मौका मिला। गावस्कर ने उन्हें फिर से मौका दिये जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वह तीनों प्रारूप में भारत के लिये अगले महान खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: हैरान करने वाला रहा टेस्ट सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों का सेलेक्शन, 2 प्लेयर्स करेंगे डेब्यू

स्पोर्टस टुडे से बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'मुझे लगता है कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। वह भारत के लिये आने वाले समय में तीनों प्रारूप के दिग्गज खिलाड़ी बनने की ओर हैं। उनके पास शॉटस की भरमार है और जबरदस्त शॉट सेलेक्शन है। उनके पास तकनीक और किसी भी तरह के दबाव को झेलने का जुनून है। उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के सफर को बढ़ते हुए देखना काफी शानदार रहेगा।'

गौरतलब है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके साथी खिलाड़ी हर्षल पटेल, आवेश खान और वेंकटेश अय्यर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गायकवाड़ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया और पहले 4 मैचों में लगातार अर्धशतकीय पारियां खेलकर साफ कर दिया कि वो कितनी बेहतरीन लय में हैं। वहीं पर हर्षल पटेल (32 विकेट) और आवेश खान (24 विकेट) ने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी की है।

Story first published: Friday, November 12, 2021, 22:28 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+