लक्ष्मण के बाद अब गावस्कर ने उठाये विजडन अवॉर्डस पर सवाल, रोहित का नाम नहीं होने पर लताड़ा
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से हाल ही में सालाना पुरस्कार विजडन अवॉर्डस की घोषणा की गई थी, जिसमें साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स की लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। लगातार 3 साल से इस अवॉर्ड को जीत रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए बेन स्टोक्स ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि इस बार इस लिस्ट में किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं था।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने 18 साल बाद किया खुलासा, लॉर्डस में गांगुली के अलावा इस खिलाड़ी ने उतारी थी टी-शर्ट
इस लिस्ट में किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम खासतौर से रोहित शर्मा जिन्होंने विश्व कप के दौरान 5 शतक लगाने का कारनामा किया का नाम न देखकर वीवीएस लक्ष्मण समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने लिस्ट पर सवाल उठाया। विजडन की ओर से जारी की गई इन टॉप क्रिकेटर्स की लिस्ट पर अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी उंगली उठाई है और इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम न होने को लेकर तगड़ी क्लास लगाई।
और पढ़ें: जब डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने फेंकी 19 नो बॉल, खेल पाया करियर में सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच

रोहित को नहीं है तारीफ की दरकार
सुनील गावस्कर ने मिड-डे के अपने कॉलम में विजडन की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम न होने को लेकर एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने पहली चीज साफ की है कि अगर किसी के दिमाग में यह है कि इस लिस्ट में रोहित का नाम नहीं होने से उसे कोई फर्क पड़ रहा है तो मैं साफ कर देता हूं कि वह जरा सा भी परेशान नहीं है।
उन्होंने कहा,' विश्व कप में रोहित शर्मा ने अपने देश के लिये अपना सर्वोच्च प्रदर्शन किया और वह खुद भी इस बात को जानते हैं। विजडन की लिस्ट में नाम नहीं होने से वह जरा भी परेशान नहीं हैं। भारतीय टीम में सभी रोहित के प्रदर्शन से खुश हैं और उन्हें देखकर देश के लिये मैच जीतने की प्रेरणा लेते हैं। जो कि किसी भी खिलाड़ी के लिये सबसे बड़ी तारीफ है। मुझे नहीं लगता कि इसके सामने किसी और तरह की तारीफ, क्रेडिट और आलोचना मायने भी रखती है।'

लिस्ट में सिर्फ इंग्लैंड मैचों को दी जाती है अहमियत
सुनील गावस्कर ने स्टीव स्मिथ का उदाहरण दिया और विजडन की लिस्ट पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि यह लिस्ट सिर्फ इंग्लैंड में किये गये प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। यह बोर्ड की निजी राय की तरह है, जिसे किसी भी सूची और पब्लिकेशन को महत्व नहीं देना चाहिये। ईसीबी इसे बनाते हुए सिर्फ इंग्लैंड मैचों का ध्यान रखता है फिर दुनिया में कहीं भी कितने ही रन आपने क्यों न बनाये हों।
उन्होंने कहा,' स्टीव स्मिथ को पिछले साल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें तब नॉमिनेट किया जब उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इस साल शानदार प्रदर्शन होने के बावजूद उन्हें नॉमिनेट तक नहीं किया गया। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर किसी खिलाड़ी ने साल भर में हजारों रन या सैकड़ों विकेट ही क्यों न लिये हो लेकिन उसका नाम इस लिस्ट में तभी शामिल होगा अगर उसने यह कारनामा इंग्लैंड में या उसकी टीम के खिलाफ किया हो। मुझे नहीं लगता कि ऐसी लिस्ट को महत्व देने की जरूरत है।'

विजडन ने इन 5 खिलाड़ी को चुना बेस्ट क्रिकेटर
हाल ही में विजडन ने साल 2019 के टॉप 5 प्लेयर्स की लिस्ट जारी की थी जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मार्नस लाबुशाने, एसेक्स के ऑफ स्पिनर सिमोन हार्मर और महिला ऑस्ट्रेलियाई टीम की एलिसा पैरी का नाम शामिल किया गया था।
इसके अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी को विजडन एलमनैक द्वारा 2019 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्रिकेटर चुना गया था। वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को टी20 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
