
क्या है वो अनोखा रिकाॅर्ड?
हैदराबाद अंक तालिका में 12 अंकों के साथ 0.577 की नेट रन रेट के साथ चाैथे स्थान पर रही। इसी के साथ यह टीम सबसे कम अंक बटोरने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बनी। इसकी मुख्य वजह यह रही कि सभी टीमें दोहरी संख्या में पहुंच गई। पहली और अंतिम टीम के बीच इतना कम अंतर पहली बार : लीग चरण के बाद तीन टीमों के 18-18 अंक रहे और बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई पहले स्थान पर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 11 अंकों के साथ सबसे निचले आठवें स्थान पर काबिज रहा।। यह आईपीएल इतिहास में पहला मौका रहा जब पहली और अंतिम टीम के बीच 7 अंकों का कम अंतर देखने को मिला।

मुंबई की वजह से हुई एंट्री
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने लीग के अंतिम मैच में कोलकाता को 9 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के भी 12 अंक रहे लेकिन उनकी नेट रन रेट हैदराबाद से कम पड़ गई। अगर मुंबई हार जाती तो कोलकाता 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए सीधा क्वालिफाई कर जाता। अब हैदराबाद का 7 मई को दिल्ली के खिलाफ चिदंबरम स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इसमें जो जीतेगा उसका क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम के साथ मैच होगा। 6 मई को मुंबई व चेन्नई के बीच क्वालिफायर मैच होगा।
IPL 2019 : प्लेऑफ मैचों के लिए बदला गया समय, जानिए कब और किसके बीच होगी टक्कर

लीग मैचों के बाद अंक तालिका-
1. मुंबई इंडियंस 18 अंक
2. चेन्नई सुपर किंग्स 18 अंक
3. दिल्ली कैपिटल्स 18 अंक
4. सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंक
5. कोलकाता नाइटराइडर्स 12 अंक
6. किंग्स इलेवन पंजाब 12 अंक
7. राजस्थान रॉयल्स 11 अंक
8. रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर 11 अंक


Click it and Unblock the Notifications
