For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : प्लेऑफ मैचों के लिए बदला गया समय, जानिए कब और किसके बीच होगी टक्कर

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने आईपीएल(IPL) सीजन-12 के अंतिम लीग मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ(Playoff) की दाैड़ से बाहर कर दिया है। इसी के साथ यह भी तय हो गया कि काैन सी टीमें प्लेऑफ में आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई पहले से ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं, वहीं चाैथी टीम के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री मारी है। इन चारों टीमों का कब और किससे मुकाबला होना है, यह भी तय हो चुका है। आइए जानें-

इस समय पर होंगे मैच

इस समय पर होंगे मैच

बीसीसीआई ने प्लेऑफ मुकाबलों के लिए समय में बदलाव किया है। पहले रात के मैच 8 बजे शुरू होते थे लेकिन प्लेऑफ के मुकाबले इसके आधा घंटा पहले साढे सात बजे शुरू होंगे। बता दें कि पिछले सीजन में इसके मुकाबले 7 बजे शुरू किए गए थे।

IPL 2019 : पंजाब से मिली हार के बाद धोनी का बड़ा बयान आया सामने

कब और कहां होंगे मैच

कब और कहां होंगे मैच

पहला क्वॉलिफायर मैच टॉप की दो टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 7 मई को चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम यानी दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच एलिमिनेटर मैच 8 मई को विशखापत्तनम में होगा। दूसरा क्वॉलिफायर 10 मई को पहले क्वॉलिफायर की हारी हुई टीम और एलिमिनेटर की जीती हुई टीम के बीच खेला जाएगा। यह मैच भी विशाखापत्तनम में होगा।

तो इस वजह से कोलकाता हुई बाहर

तो इस वजह से कोलकाता हुई बाहर

प्लेऑफ में चाैथी टीम के रूप में जाने की कोलकाता व हैदराबाद के बीच थी। अगर कोलकाता अपना आखिरी मैच जीत जाती तो वह 14 अंकों के साथ सीधा क्वालिफाई कर जाती। इन दोनों टीमों के 14 मैचों में 12-12 अंक रहे, लेकिन हैदराबाद ने नेट रन के आधार पर बाजी मार ली। हैदराबाद की नेट रन रेट 0.577 तो कोलकाता की 0.028 रही। राजस्थान रॉयल्स (नेट रन रेट -0.449) सातवें और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (-0.607) 11-11 अंक लेकर क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रहे। इस तरह से पहली बार शीर्ष पर रहने वाली टीम और सबसे निचले पायदान वाली टीम के बीच केवल सात अंक का अंतर रहा।

विंडीज की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड, पहले विकेट के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी

Story first published: Monday, May 6, 2019, 11:14 [IST]
Other articles published on May 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+