|
सुरेश रैना ने शेयर की नन्हे मेहमान की पहली तस्वीर
सुरेश रैना ने अपने ट्विटर के जरिये घर में आये इस नन्हे मेहमान की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही सुरेश रैना ने एक खास मैसेज भी लिखा है।
उन्होंने लिखा,' आखिरकार एक नई शुरुआत- आशा, संभावनाओं और खुशियों से भरी एक नई दुनिया। हमें इस दुनिया में अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई 'रियो रैना' का स्वागत करते हुए काफी खुशी है। हम उम्मीद करते हैं कि वो लोगों की सीमाओं से परे हो, सभी के जीवन में शांति, नवीकरण और समृद्धि लाने का काम करे।'

भारत के लिये टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं सुरेश रैना
सीएसके ने सुरेश रैना, प्रियंका और ग्रेसिया की तस्वीर शेयर करते हुए परिवार को नए मेहमान की बधाई दी है।
गौरतलब है कि सुरेश रैना भारत की राष्ट्रीय टीम से पिछले काफी समय से बाहर चल रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही उन्होंने इच्छा जताई थी कि वो भारत के लिये टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने अपना प्लान भी बताया था।

रैना ने बताया टीम में वापसी का प्लान
सरेश रैना ने कहा था कि भारतीय टीम में वापसी को लेकर मेरा और एमएस धोनी का एक ही प्लान है कि इस आईपीएल शानदार प्रदर्शन करें और टीम में वापसी करें। हालांकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अगर आईपीएल को रद्द करना पड़ता है तो इस खिलाड़ी के सपने को ग्रहण लग सकता है।
बीसीसीआई और खेल मंत्रालय ने आईपीएल के भविष्य को लेकर 15 अप्रैल के बाद कुछ भी निर्णय लेने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications
