रोहित शर्मा ने किया ICC को ट्रोल, फैन्स ने बताया कौन लगाता है बेस्ट पुल शॉट
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के कोहराम के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। हालांकि मैदान में भले ही सन्नाटा पसरा हो लेकिन सोशल मीडिया पर खिलाड़ी चुहलबाजी करने से नहीं थक रहे। इस बीच क्रिकेट को सुचारू रूप से चलाने वाली सबसे बड़ी संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो कोलॉज शेयर किया जिसमें उन चार खिलाड़ियों की तस्वीर है जो कि दुनिया में सबसे अच्छा पुल शॉट लगाते हैं।
आईसीसी ने अपने इस कोलॉज में जिन 4 बल्लेबाजों का फोटो शेयर किया है उसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्डस, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग, टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हर्शल गिब्स नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी शिवनारायण चंद्रपॉल ने बताया कौन है दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज
आईसीसी ने अपने इस पोस्ट के साथ ही फैन्स से पूछा कि, 'आपके विचार से कौन सा बल्लेबाज, पूर्व या वर्तमान, सबसे अच्छा पुल शॉट खेलता है?'
आईसीसी के इस पोस्ट पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिये मजे ले लिये।
और पढ़ें: जनता कर्फ्यू को सफल बनाने पर सचिन-रैना समेत इन खिलाड़ियों ने ऐसे कहा थैंक्यू, देखें वीडियो
रोहित ने इसके रिप्लाई में लिखा, 'कोई मिस नहीं कर रहा? घर से काम करना इतना आसान नहीं है, मुझे नहीं लगता।' हालांकि उनके इस जवाब से यह साफ नहीं है कि वह किसकी तरफ इशारा कर रहे थे लेकिन हिटमैन के फैंस ने रोहित शर्मा की तस्वीरों और वीडियो क्लिप शेयर करके इसका भी जवाब दिया।
और पढ़ें: एमएस धोनी की वापसी पर पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान, बताया क्यों टीम इंडिया में जगह मुश्किल
वहीं, भारतीय महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने भी रोहित की तारीफ की और बताया कि आईसीसी से फोटो शेयर करते हुए बड़ी गलती हो गई है। फैंस ने भी अपनी जवाब से साफ कर दिया कि आईसीसी की इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम गायब है और वह बहुत शानदार पुल शॉट खेलते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
