सुरेश रैना ने बताई धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में समानतायें, कहा- कोहली से काफी अलग
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेट में अलग-अलग प्रारूप में अलग कप्तान बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। इसको लेकर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने खुद को साबित करते हुए अपनी दावेदारी भी मजबूत की है। इस बीच भारतीय टीम के बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा है कि वह पूर्व कप्तान धोनी की तरह टीम का नेतृत्व करते हैं। इसको लेकर सुरेश रैना ने रोहित और धोनी की कप्तानी में कई समानताओं का जिक्र भी किया।
और पढ़ें: CSA ने सौरव गांगुली को ICC अध्यक्ष बनाने वाले बयान से किया किनारा, बताई स्मिथ की निजी राय
यह साफ है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में काफी फर्क दिखाई देता है। दोनों ने ही अपनी कप्तानी में टीम के लिये कई बड़े टूर्नामेंट जीते हैं लेकिन दोनों के नेतृत्व करने में काफी फर्क दिखाई पड़ता है।
और पढ़ें: पाकिस्तान में हुआ बड़ा प्लेन हादसा, शोएब अख्तर ने जताया दुख, सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका

धोनी की तरह बिंदास हैं रोहित शर्मा
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले सुरेश रैना का मानना है कि रोहित की कप्तानी काफी हद तक धोनी से मेल खाती है। उन्होंने स्पोर्ट्सस्क्रीन के यूट्यूब पेज पर बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा बिंदास अंदाज में कप्तानी करते हैं। धोनी की तरह उन्हें भी पता होता है कि वो जब भी मैदान पर जायेंगे तो रन बनायेंगे, ऐेसे में उनके अंदर का आत्म विश्वास बाकी खिलाड़ियों में भी नजर आने लगता है।
उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें पुणे के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए देखा था। उन्होंने 2-3 शानदार रणनीति पेश की थी। मुश्किल परिस्थितियों में ड्राय विकेट पर जिस तरह वो ओवर के बीच में बदलाव कर रहे थे, जिस तरह से वो प्रेशर हटा रहे थे और दूसरी टीम पर दबाव बढ़ा रहे थे, उनको देखकर आप समझ जाएंगे कि वो सारे फैसले खुद ले रहे हैं। हां, उन्हें बाहर से कुछ इंस्ट्रक्शन्स मिल सकते हैं लेकिन उनको पता होता है कि उनको करना क्या है। इसमें कोई शक नहीं कि कप्तान के तौर पर उन्होंने कई सारी ट्रॉफी जीती हैं।'

अपने बल्लेबाजी क्रम के बारे में कभी नहीं सोचा
इस दौरान सुरेश रैना ने टीम में अपनी बल्लेबाजी क्रम को लेकर किये गये सवाल पर कहा कि उन्होंने कभी भी इसको लेकर धोनी भाई से सवाल नहीं किया।
उन्होंने कहा, 'मैंने कभी अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर धोनी से सवाल नहीं किया। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने एक मैच में मुझे अपने नियमित क्रम से ऊपर भेजा था। जिसके बाद मैंने उस मैच में करीब 70-80 रन भी बनाए थे। बाद में मैंने उस दिन शाम को धोनी से पूछा कि उन्हें कैसे पता था कि इस नंबर पर आज रन बनाऊंगा। इसके जवाब में धोनी ने कहा कि विरोधी टीम के पास दो लेग स्पिनर थे और उन्हें पता था कि मैं लेग स्पिनरों को ज्यादा अच्छे से खेलता हूं।'

विरोधी टीम से एक कदम आगे सोचते थे धोनी
पुराने दिनों को याद करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि बहुत सारे लोग धोनी को लकी मानते हैं लेकिन मैं जानता हूं कि वो हमेशा विरोधी से एक कदम आगे के बारे में सोचते थे इसीलिये वह इतने सफल कप्तान रहे।
उन्होंने कहा, 'मैं आज भी उन दिनों के बारे में सोचता हूं। लेकिन मैं जानता हूं कि धोनी हमेशा हम लोगों से एक कदम आगे की सोचते थे क्योंकि जब कोई व्यक्ति स्टंप के पीछे खड़ा होता है, तो वो सबकुछ बहुत करीब से देख रहा होता है और वो गलत नहीं हो सकता है। उन्हें पता होता था कि गेंद कितना स्विंग हो रही है, विकेट से कितना स्पिन मिल रहा है। भगवान से उन्हें यह खास तोहफा मिला था और यही वजह है कि वो इतने सफल कप्तान रहे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
