केवल सूरत ही नहीं दिल से भी चार्मिंग हैं रैना, बेटी के पहले जन्मदिन पर की अनोखी घोषणा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और गुजरात लायंस के कैप्टन सुरेश रैना केवल दिखने में ही चार्मिंग नहीं हैं, बल्कि उनके काम भी बेहद चार्मिंग हैं। भले ही आईपीएल 10 का सफर उनकी टीम के लिए अच्छा नहीं रहा लेकिन उनके लिए ये सत्र बढ़िया रहा है।

फिलहाल हम उनका यहां जिक्र उनके खेल के लिए नहीं बल्कि उनके एक महान काम के लिए कर रहे हैं, जिसमें उनका साथ दिया है उनकी धर्मपत्नी प्रियंका चौधरी ने, दरअसल रैना की लविंग डॉटर ग्रेसिया अब एक साल की हो गई है और इसी वजह से रैना और उनकी पत्नी ने आज देशभर की जरूरतमंद माताओं की मदद के लिए अपना फाउंडेशन लॉन्च करने की घोषणा की है, दोनों ने इस फाउंडेशन का नाम 'ग्रेसिया रैना फाउंडेशन' रखा है।

फाउंडेशन को लॉन्च करना हमारे लिए काफी पर्सनल

इस बारे में बात करते हुए स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा कि बेटी के बर्थडे पर इस फाउंडेशन को लॉन्च करना हमारे लिए काफी पर्सनल है, प्रियंका इस फाउंडेशन के लिए पूरी तरह से काम करेंगी और मैं उनका सपोर्ट करूंगा।

हमें उम्मीद है कि इससे मां और उनके बच्चों को काफी हेल्प मिलेगी औऱ हम इस संस्थान के जरिए देश भर की जरूरतमंद माताओं और बच्चों के जीवन को नई रोशनी से भर सकेंगे।

Story first published: Monday, May 15, 2017, 17:10 [IST]
Other articles published on May 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+