Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुरेश ने छोड़ी रिति मतलब धोनी-रैना का टूटा यराना?

नई दिल्ली। फिल्मों और राजनीति की तरह क्रिकेट के मैदान की कुछ खास दोस्ती है जिनके कसीदे लोग पढ़ते हैं, इन कसीदों वाली दोस्ती का सबसे उत्तम उदाहरण है धोनी और रैना का यराना, जो कि शायद अब कर्मशियल लेवल पर साथ ना दिखे क्योंकि रैना ने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के दोस्त की कंपनी को छोड़ दिया है और एक अन्य कंपनी से नाता जोड़ लिया है।

जी हां सुरेश रैना ने रिति स्पोर्ट्स से सारे रिश्ते तोड़ते हुए दूसरी कंपनी आईओएस स्पोर्ट्स के साथ 35 करोड़ का करार किया है। मालूम हो कि रिति स्पोर्ट्स के मालिक अरूण पांडे हैं जो कि धोनी के काफी करीबी मित्रों में से एक हैं।

दरअसल सुरेश रैना भी टीम इंडिया के पॉपुलर और मजबूत खिलाड़ी हैं बावजूद इसके उनके इतने खूबसूरत क्रिकेट करियर में उन्हें कमर्शियली कभी प्रमुखता से पेश नहीं किया गया है वो जिस भी एड में दिखते हैं वहां अच्छी खासी खिलाड़ियों की भीड़ होती है, यही सब सोचकर रैना ने रिति स्पोर्टस से सारे करार तोड़ दिये हैं।

उन्होंने खुद इस बारे में कहा कि वह क्रिकेट और कॉमर्शियल दोनों मोर्चो पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं इसलिए यह कदम उठाया है। मैं इस कंपनी में नंबर दो खिलाड़ी नहीं बनूंगा। तो वहीं आईओएस स्पोर्ट्स के एमडी नीरव तोमर का कहना है कि रैना को अभी तक मार्केट में सही तरीके से पेश नहीं किया गया है। हम उन्हें एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

वैसे रैना के चाहने वालों के लिए यह तो एक खुशखबरी है लेकिन रैना का अपने आप को नंबर दो कहना.. एक नये विवाद और गुस्से को भी जन्म दे रहा है। हो सकता है कि रिति स्पोर्टस में धोनी के कारण ही उन्हें ज्यादा एक्सपोजर ना मिल पा रहा हो जिसके कारण रैना ने यह कंपनी छोड़ दी तो क्या इसका मतलब यह समझा जाये कि रैना-धोनी में कुछ गड़बड़ चल रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+