बंपर पारी के बदौलत अजहर, कोहली, सहवाग के क्लब में शामिल हुए जाधव
पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने में अहम रोल निभाने वाले केदार जाधव ने अपनी आतिशी पारी के बदौलत वो मुकाम हासिल किया है जहां से उनके समकक्ष खिलाड़ी काफी दूर हैं और जहां पर उनके सीनियर खिलाड़ियों को पहुंचने में काफी वक्त लगा था। जी हांं हम बात कर रहे हैं वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के रिकार्ड की। जीत के बाद जाधव ने क्यों कहा...विराट सर ने तो थका दिया?
खास बातें
- जाधव ने पुणे वनडे में अपने करियर का दूसरा शतक लगाया।
- जिसके साथ ही भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
- जाधव ने 65 गेंदें खेलकर अपना शतक पूरा किया।
- विराट कोहली ने दो बार ये कारनामा किया है।
- उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 2013 में 52 गेंदों में शतक जड़ा था
- और फिर आस्ट्रेलिया के खिलाफ ही नागुपर में ही 61 गेंदों में शतक लगाया था।
- इससे पहले वीरेंद्र सहवाग 60 गेंदों में शानदार शतक लगा चुके हैं।
- उन्होंने 2009 में हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।
- भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 1988 में बड़ौदा में 62 गेंदों में शतक लगाया था।
- युवराज सिंह ने 2008 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ ही 64 गेंदों में शतक पूरा किया था।
भारत की विराट जीत
आपको बता दें कि भारत रविवार को इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रहा। विराट कोहली ने 105 गेंदों में 122 रनों और केदार जाधव ने 76 गेंदों में 120 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
