For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रंग में लाैटे रैना, महज 3 छक्के लगाकर T-20 क्रिकेट में बनाया ये खास रिकाॅर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने को तरस रहे बल्लेबाज सुरेश रैना सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में रंग में लाैटते दिखे। रैना ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए हैदराबाज के खिलाफ 35 गेंदों प...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने को तरस रहे बल्लेबाज सुरेश रैना सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में रंग में लाैटते दिखे। रैना ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए हैदराबाज के खिलाफ 35 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली। इसमें चार चाैकों के अलावा तीन छक्के भी शामिल रहे जिनकी बदाैलत रैना ने टी20 क्रिकेट में छक्कों का एक खास रिकाॅर्ड बनाया।

पूरा किया छक्कों का तिहरा शतक

पूरा किया छक्कों का तिहरा शतक

दरअसल, रैना ने टी20 क्रिकेट में अपने छक्कों का तिहरा शतक पूरा कर लिया है। रैना के नाम अब 298 मैचों में 302 छक्के शामिल हो गए हैं। इसी के साथ वह इस फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रैना से पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। रोहित के नाम इतने ही मैचों में 326 छक्के शामिल हैं। दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। हालांकि, अभी भी रैना के लिए वर्ल्ड कप 2019 का रास्ता बेहद कठिन होता जा रहा है। रैना का फॉर्म पिछले कुछ समय से उनका साथ नहीं दे रहा है, वहीं युवा खिलाड़ियों के साथ रेस में रैना काफी पिछड़े नजर आ रहे हैं।

टीम को दिलाई जीत

टीम को दिलाई जीत

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को सात विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बनाने दिए। जवाब में उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि रैना ने पिछले साल 17 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के रूप में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और केदार जाधव के आने के बाद रैना को टीम में वापसी करने का माैका नहीं मिला।

वर्ल्ड कप 2019: आसानी से नहीं हारेगा भारत, अगर ऐसी हो प्लेइंग इलेवन

रैना का अंतरराष्ट्रीय करियर

रैना का अंतरराष्ट्रीय करियर

टेस्ट- 18 मैच, 768 रन, 1 शतक, 7 अर्धशतक

वनडे- 226 मैच, 5615 रन, 5 शतक, 36 अर्धशतक

टी20- 78 मैच, 1604 रन, 1 शतक, 5 अर्धशतक

आईपीएल- 176 मैच, 4985 रन, 1 शतक, 35 अर्धशतक

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 13:35 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+