For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'जय-वीरू जैसा ही है थाला- चिन्ना का रिश्ता', धोनी-CSK के साथ अपने रिश्ते पर बोले सुरेश रैना

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना नेे हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिये एक साथ काफी क्रिकेट खेला और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये साथ ही खेलते नजर आये हैं। दोनों ही खिलाड़ी शुरु से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये साथ खेलते नजर आये हैं और दोनोंं ही टीम का अहम हिस्सा हैं।

और पढ़ें: जब सुरेश रैना पर गुस्सा हुए थे एमएस धोनी, आरपी सिंह ने सुनाया पुराना किस्सा

इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स सुरेश रैना को चिन्ना (छोटा मुखिया) और एमएस धोनी को थाला (मुखिया या अगुआई) करने वाला कहा जाता है, और फैन्स इस जोड़ी को चिन्ना थाला (Chinna Thala) कहकर बुलाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश रैना ने फैन्स की और से इन संबोधन को लेकर अपनी राय रखी है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: 10 साल बाद इंग्लैंड रच सकता है इतिहास, पाकिस्तान के पास बराबरी का मौका

चिन्ना थाला के नाम पर भावुक हो गये थे धोनी

चिन्ना थाला के नाम पर भावुक हो गये थे धोनी

क्रिकबज के साथ खास बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि धोनी के साथ उनकी पहचान बहुत पुरानी है।

हर्षा भोगले ने रैना से चेन्नई के लोगों द्वारा उन्हें और धोनी को दिए गए नामों- थाला और चिन्ना थाला- के बारे में पूछा। भोगले ने कहा, 'मैंने 2018 या 2019 के आईपीएल के दौरान धोनी से पूछा था कि चेन्नई के लोगों द्वारा दिए गए इस नाम के बारे में उनकी क्या राय है। इस पर धोनी बहुत भावुक हो गए थे। मैंने धोनी को बहुत कम भावुक होते देखा है।'

चिन्ना-थाला के बारे में जानें क्या बोले सुरेश रैना

चिन्ना-थाला के बारे में जानें क्या बोले सुरेश रैना

रैना ने बताया कि साल 2003 के आसपास से वह बैंगलोर में एक-दूसरे से कैंप में मिले थे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दोनों का आगाज लगभग एक ही समय रहा।

चिन्ना-थाला के बारे में बात करते हुए रैना ने कहा, 'यह चेन्नई के लोगों का प्यार है जो उन्हें इन नामों से बुलाते हैं। यह ऐसा है जो आप उम्रभर याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि थाला और चिन्ना थाला ऐसा ही है जैसे शोले के जय और वीरू। यह सिर्फ प्यार और दुआएं हैं। और इन्हीं वजह से हम खेल जज्बे से खेल पाते हैं।'

मैच पढ़ना जानते हैं एमएस धोनी

मैच पढ़ना जानते हैं एमएस धोनी

रैना ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। वह मैच को पढ़ते हैं और उसी हिसाब से रिऐक्ट करते हैं। शायद यही वजह है कि वह संयमित रहते हैं। रैना ने कहा कि धोनी ने अपने क्रिकेटीय सफर में काफी कुछ सीखा और आगे बढ़ते गए। उन्होंने कहा कि विश्व कप 2007 की हार से उन्होंने काफी कुछ सीखा।

उन्होंने कहा, 'जब आप जीतते हैं तो अच्छी बात है लेकिन हार आपको काफी कुछ सिखाती है। इससे पता चलता है कि वह अपनी कप्तानी को लेकर कितना सीरियस हैं।'

Story first published: Friday, August 21, 2020, 15:25 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+