Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप की तैयारी में टीम इंडिया, रैना करेंगे आराम

रांची। आज भारत-श्रीलंका पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक खेले गये चारों मैंचो में शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है लेकिन आज के मैच में भी उसके इरादे श्रीलंका को भारी अंतर से हराने के ही है। भारत मेहमान टीम पर क्लीन-स्वीप की तैयारी में है।

आज खेले जाने वाले मैच में आपको टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना नजर नहीं आयेंगे क्योंकि उन्हें आज रेस्ट दिया गया है। इस बात की जानकारी टीम के सहायक कोच संजय बांगर ने शनिवार को मीडिया को दी। सुरेश रैना को युवा खिलाड़ियों को मौका देने और आस्ट्रेलिया के लंबे दौरे को देखते हुए आराम देने का फैसला किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित रपट में बांगर के हवाले से कहा गया, "सभी को कुछ न कुछ मौका दिया जा रहा है। रविवार के मैच के लिए सुरेश रैना को आराम देने का फैसला लिया गया है, ताकि अब तक मैच में हिस्सा न ले सके खिलाड़ियों को मौका दिया जा सके।"

आपको बता दें कि भारतीय टीम चार दिसंबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। बांगर ने कहा कि तेज गेंदबाजों को जब भी संभव हो रोटेट करने और आराम देना हमारे केंद्र में है, ताकि वे किसी मैच में बिल्कुल ताजगी के साथ भाग ले सकें।

बांगर ने कहा, "गेंदबाजों में रोटेटिंग प्रणाली अपनाई जा रही है ताकि इससे पहले लगातार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों जैसे भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद समी को आराम दिया जा रहा है। ऐसा आस्ट्रेलिया दौरे पर इनके पूरी तरह फिट रहने को ध्यान में रखकर किया गया है।"

मालूम हो कि इस सीरीज की कप्तानी भारत के स्टार बैटसमैन विराट कोहली कर रहे हैं क्योंकि कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी अपने दाहिने हाथ की चोट की वजह से मैच ना खेल पाने की स्थिति में हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+