For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: बेटे के जन्मदिन पर भावुक हुए सुरेश रैना, इमोशनल मैसेज लिख किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Suresh Raina Shares Emotional post on first birthday of his Son Rio Raina from IPL 2021: नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज और आईपीएल में 3 बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के उपकप्तान सुरेश रैना इस समय चेन्नई में आईपीएल 2021 के लिये टीम के प्रैक्टिस कैम्प में तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं आज सुरेश के बेट रियो का पहला जन्मदिन है, जिसे सेलिब्रेट करते हुए चिन्ना थाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है। सुरेश रैना ने अपने बेटे रियो के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक फोटो तस्वीर शेयर की है और साथ ही बेहद इमोशनल मैसेज भी लिखा जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए सुरेश रैना ने लिखा,' मेरे बेटे रियो को उसके पहले जन्मदिन की हार्दिक बधाई। हमने तुम्हारा नाम रियो रखा जिसका मतलब नदी होता है। नदी प्रकृति की ताकत को दर्शाती है। आज से ठीक एक साल पहले जब सारी दुनिया रुक गई थी तो उस वक्त तुम हमारे जीवन में आये और हमारे जीवन में आशा, उत्साह और खुशियों की नई किरणे भर दी। आशा है तुम नदी की तरह बहो जिसकी कोई सीमा न हो और लोगों के बीच अपना जादू, उत्साह और रोमांच बिखेरते रहो। तुम्हारे लिये खुशियाों भरा, स्वास्थ्य से भरपूर और प्यार से भरपूर जीवन की कामना करते हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: पुणे मे कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा जैक कैलिस का बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि सुरेश रैना ने पिछले साल 15 अगस्त को ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा था और टीम के साथ यूएई में आईपीएल खेलने पहुंचे थे। हालांकि निजी कारणों के चलते सुरेश रैना को यूएई से बिना कोई मैच खेले वापस आना पड़ा था।

सुरेश रैना के आईपीएल को बीच में छोड़ के वापस आने के बाद काफी विवाद भी देखने को मिला था जिसके बाद माना जा रहा था कि शायद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उन्हें रिटेन नहीं करेगी और वो जल्द ही आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं।

और पढे़ं: NZ vs BAN: फिर चर्चा में आया सूर्यकुमार यादव का कॉन्ट्रोवर्सियल कैच, काइल जैमिसन के चलते हुआ विवाद

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने जनवरी में इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए सुरेश रैना को रिटेन किया और वह एक बार फिर से आईपीएल में सीएसके की टीम के साथ ही धमाल मचाते नजर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि सुरेश रैना ने भारतीय टीम में लगातार चयन के लिये नजरअंदाज होने के बाद ही संन्यास लेने का फैसला किया।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 17:00 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+