टी 20 सीरीज से पहले फार्म में लौटे रैना, धोनी को राहत!
नई दिल्ली। सुरेश रैना, जिन्हें की खराब फार्म की वजह से टीम इंडिया की वनडे टीम बाहर किया गया था ने आखिरकार बुधवार को क्लीयर कर दिया कि वो विस्फोटक या खब्बू बल्लेबाज क्यों कहते हैं?
आपको बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में सुरेश रैना की टीम उत्तरप्रदेश का मुकाबला दो बार की चैंपियन बड़ौदा से था। उत्तरप्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। रैना ने तेजी से 47 रन बनाए और नाबाद लौटे और उनकी शानदार पारी के बदौलत ही यूपी ने ट्राफी पर कब्जा किया।
फिलहाल रैना का यूं फार्म में आना टीम इंडिया और खासकर के कप्तान धोनी के लिए बेहद राहत की खबर लेकर आया है जो कि इन दिनों मिडिल आर्डर और अपनी पोजिशन को लेकर परेशान हैं। अगर रैना का बल्ला यूं ही आस्ट्रेलिया में टी 20 के लिए चला तो निश्चित तौर पर उम्मीद की जा सकती है कि टी 20 सीरीज का रिजल्ट काफी अच्छा होगा।
आपको बता दें कि पांच वन डे सीरीज के बाद टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया में टी 20 सीरीज खेलनी है जिसमें आपको टीम में सुरेश रैना, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज नजर आयेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
