बेंगलुरू टी20 के हीरो चहल के साथ कोहली-धोनी ने क्यों किया ये मजाक?

नई दिल्ली। बेंगलुरू टी20 मैच के हीरो रहे लेगस्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ टीम इंडिया ने जमकर मस्ती की। जहां चहल की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारत विजयी हुआ वहीं दूसरी ओर चहल ने टी20 फार्मेट में 6 विकेट लेकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।

टीम मेंबर्स ने की चहल संग मस्ती

जिसके बाद तो सेलिब्रेशन तो बनता ही था तो चहल की कामयाबी टीम इंडिया ने मैच खत्म होने के बाद होटल में सेलिब्रेट की। इस दौरान युजवेंद्र चहल से टीम के सदस्यों ने केक कटवाया गया। जब पतले-दुबले चहल केक काट रहे थे तब पीछे से धोनी ने उन्हें कसकर पकड़ लिया और मनदीप सिंह ने चहल का पूरा चेहरा केक में गाड़ दिया जिसमें उनका साथ भरपूर धोनी और विराट ने भी दिया।

हार्दिक पांड्या ने शेयर किया वीडियो

इस मजेदार पल को टीम के हर मेंबर ने इंज्वाय किया, इस मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस मस्त वीडियो को हार्दिक पांड्या ने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है।

5 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

गौरतलब है कि चहल अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक पारी में 5 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। यजुवेंद्र चहल ने भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के तीन मैचों में कुल आठ विकेट लिए।

आप भी देखिए ये मस्त वीडियो

Story first published: Friday, February 3, 2017, 16:21 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+