For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ी खबर: IPL 2021 में CSK की टीम से ही वापसी करेंगे सुरेश रैना, फ्रैंचाइजी ने दिया बड़ा संकेत

Suresh Raina Will Comeback in IPL 2021 from Chennai Super Kings: नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) के बीच इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Super League) का आयोजन यूएई में कराया और सफलतापूर्वक तरीके से आयोजित कराया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम के लिये यह आईपीएल (IPL) मुश्किलों से भरा रहा। पहले सीएसके (CSK) की टीम के 14 सदस्य कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये जिसके बाद टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) अचानक ही यूएई से वापस लौट आये।

इसके बाद लगातार सीएसके (CSK) की टीम के मालिक श्रीनिवासन के सुरेश रैना (Suresh Raina) से नाराज होने की खबर सामने आ रही थी, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि सुरेश रैना (Suresh Raina) इस साल आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) के लिये नहीं खेलते हुए नजर आयेंगे।

और पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम पर 50 ठोंकने वाले पहले खिलाड़ी बने सौरव गांगुली, जय शाह की टीम को मिली जीत

हालांकि बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सुरेश रैना (Suresh Raina) आईपीएल 2021 में सीएसके की टीम के साथ ही एक बार फिर से वापसी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सुरेश रैना (Suresh Raina) अगर सीएसके (CSK) की टीम से वापसी करते हैं तो टीम की काफी मुश्किलें दूर हो जायेंगी।

'मुंबई मिरर' के साथ बात करते हुए सीएसके के अधिकारियों ने कहा,'अगले साल होने वाले आईपीएल में सुरेश रैना (Suresh Raina) सीएसके की टीम से वापसी करेंगे। हमारी टीम का रैना (Suresh Raina) के बिना आईपीएल 2021 में भाग लेने का कोई प्लान नहीं हैं।'

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न में भारत का शानदार रहा है रिकॉर्ड, मजबूती से करेगा वापसी

गौरतलब है कि सुरेश रैना (Suresh Raina) के बिना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम का प्रदर्शन इस साल काफी खराब रहा और टीम पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी और 7वें स्थान पर सफर खत्म किया। आपको बता दें कि सुरेश रैना (Suresh Raina) निजी कारणों के चलते आईपीएल (IPL) के बीच में ही वापस भारत लौट आये थे।

Story first published: Wednesday, December 23, 2020, 23:37 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+