
क्रिकेट का मक्का है लॉर्ड्स
यह सभी को पता है कि लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। यहीं से इस खेल की शुरुआत हुई थी और दुनिया का हर खिलाड़ी एक बार यहां पर आकर खेलना चाहता है। लेकिन भारत का एक भी लीग मैच यहां पर नहीं हुआ। जबकि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को 2-2 मैच लॉर्ड्स में खेलने के लिए मिल गए। अगर आपको ट्विटर पर सरफराज अहमद की बालकनी से झांकने की मशहूर मीम याद हो तो बता दें कि वह लॉर्ड्स की ही बालकनी थी। विश्व कप के लिए चुनी गई 11 जगहों में से लॉर्ड्स पर प्रतियोगिता का पहला मैच 23 जून को खेला गया था। केवल भारत ही नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अफगानिस्तान को भी इस ऐतिहासिक मैदान पर खेलने का मौका नहीं दिया गया। लेकिन इसमें से भारत को लॉर्ड्स में ना खेलने देना समझ से बाहर इसलिए भी है क्योंकि भारत दुनिया की आला क्रिकेट टीम है और वह टॉप दो में लंबे समय से लगातार बनी हुई है।

विश्व कप इतिहास में दो बार लॉर्ड्स में खेला भारत
आईसीसी ने भले ही भारत को लॉर्ड्स पर खेलने नहीं दिया हो लेकिन टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल मैच जीतने के साथ ही अपने बूते पर लॉर्ड्स में खेलने की संभावनाएं बखूबी बनी हुई हैं। इसका कारण यह है कि दो सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद 14 जुलाई को होने वाला फाइनल मैच लॉर्ड्स में ही खेला जाएगा। विश्व कप में भारत अभी तक दो ही बार लॉर्ड्स में खेला है। पहली बार 7 जून 1975 को मैच हुआ था। यह मैच क्रिकेट विश्व कप का सबसे पहला मुकाबला था। इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया यह वही मुकाबला था जब सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों पर नाबाद 36 रनों की बदनाम पारी खेली थी। जाहिर ने वह मैच भारत हार गया था। दूसरी बार भारत ने इस मैदान पर 1983 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला था और वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था।
बांग्लादेश को 94 रनों से हराकर पाकिस्तान ने ली विश्व कप 2019 से विदाई

कोहली के पास इतिहास दोहराने का मौका
इसके अलावा भारत ने 1979 और 1999 के विश्व कप में भी कोई मैच लॉर्ड्स के मैदान पर नहीं खेला था। यह दोनों विश्व कप इंग्लैंड में आयोजित किए गए थे। अब कोहली एंड कंपनी के पास उस इतिहास को दोहराने का विशेष मौका 14 जुलाई को होगा। इसके साथ ही अगर सेमीफाइनल में भारत का मुकबला इंग्लैंड से होता है तो 1983 की यादें ताजा हो जाएंगी। 1983 का विश्वकप भी इंग्लैंड में हुआ था। तब भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।
मलिंगा और बुमराह; अंतिम बार ODI मैच में देखने को मिलेगी गुरू-चेले की जोड़ी


Click it and Unblock the Notifications
