ओदेंसी। भारतीयों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जिस समय बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु डेनमार्क ओपन के फाइनल में चीन की दिग्गज ली जुइरेई ने हरा दिया।
इस हार के बाद सिंधु 650,000 डॉलर इनामी राशि वाले खिताब को भी हार गईं।
मालूम हो कि पीवी सिंधु ने शनिवार को विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी। जुइरेई ने दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु को 21-19, 21-12 से पराजित किया।