For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Syed Mushtaq Ali: वॉशिंगटन सुंदर की पारी से फाइनल में पहुंचा तमिलनाडु, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु की टीम ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। तमिलनाडु की इस जीत के मुख्य हीरो रहे वाशिंगटन सुंदर जिन्होंने अपने हरफनमौला खेल से राजस्थान को हरा कर टीम को फाइनल की सीट दिलाई।

तमिलनाडु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने फैसले को सही साबित करते हुए राजस्थान की टीम को महज 112 रन के स्कोर पर सीमित कर दिया। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali Trophy: इस भारतीय गेंदबाज ने 6 गेंद में झटके 5 विकेट, 40 दिन में ली दूसरी हैट्रिक

राजस्थान की ओर से राजेश बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाये जबकि रवि बिश्नोई 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं तमिलनाडु के लिये विजय शंकर ने 2 विकेट झटके, उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, टी नटराजन, एम सिद्धार्थ और साई किशोर ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच के दौरान तमिलनाडु की टीम ने 2 रन आउट भी किये।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और चाहर ने पहले ही ओवर में हरी निशांत को बोल्ड कर पहला विकेट चटकाया। हालांकि इसके बाद आर अश्विन और वाशिंगटन सुंदर ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी की। आर अश्विन 31 रन बनाकर चंद्रपाल की गेंद का शिकार बनें।

और पढ़ें: KPL Match Fixing: 40 दिन में 2 बार हैट्रिक लेने वाले इस खिलाड़ी को पुलिस ने भेजा समन

वाशिंगटन सुंदर ने 54 रन की नाबाद पारी खेली और 17.5 ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। सुंदर ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाये। तमिलनाडु की टीम ने आसानी से इस मैच को 7 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

तमिलनाडु की इस जीत के बाद हमें सैयद मुश्ताक अली के टूर्नामेंट में एक बार फिर इस साल की विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनलिस्ट का आमना-सामना देखने को मिलेगा। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक की टीम ने हरियाणा को रौंदते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और पहली फाइनलिस्ट बनी।

और पढ़ें: भारतीय गेंदबाजी कोच ने बताया कैसे बन सकते हैं शमी-बुमराह जैसे तेज गेंदबाज, शेयर किया डाइट प्लान

विजय हजारे के फाइनल मैच में कर्नाटक ने तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता था जबकि सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में तमिलनाडु की टीम पूर्व विजेता है। वह अपना खिताब बचाने के लिये उतरेगी।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 10:56 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+