SMAT फाइनल जीत कर तमिलनाडु निकला सबसे आगे, जानें अब तक कौन-कौन सी टीम ने जीता है खिताब

Syed Mushtaq Ali
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से हर साल घरेलू स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 13वें सीजन का फाइनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मेंं कर्नाटक और तमिलनाडु की टीम के बीच खेला गया, जहां पर तमिलनाडु की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच को जीतकर इतिहास रच दिया है। तमिलनाडु की टीम के लिये इस मैच में शाहरुख खान जीत के हीरो रहे जिन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर जब टीम को जीत के लिये 5 रन की दरकार थी तो छक्का लगाकर अपनी टीम को तीसरा खिताब दिला दिया। इस जीत के साथ ही तमिलनाडु की टीम सैयद अली मुश्ताक ट्रॉफी का खिताब सबसे ज्यादा बार अपने नाम करने वाली टीम बन गई है। तमिलनाडु की टीम ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है और कर्नाटक के बाद ऐसा करने वाली पहली टीम बनी।

साल 2006-07 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के अब तक 13 सीजन खेले जा चुके हैं जिसमें से 3 खिताब तमिलनाडु के नाम रहे हैं। तमिलनाडु की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का सबसे पहला खिताब अपने नाम किया था जिसके बाद उसे दूसरा खिताब जीतने के लिये 11 सालों का इंतजार करना पड़ा। पहले सीजन में तमिलनाडु के विजेता बनने के बाद महाराष्ट्र की टीम ने दूसरे सीजन में जीत हासिल की। महाराष्ट्र की टीम ने हैदराबाद को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

और पढ़ें: BAN vs PAK: बेकार गई महमदुल्लाह की करामाती गेंदबाजी, पाकिस्तान ने किया क्लीन स्वीप

वहीं तीसरे सीजन में बंगाल की टीम ने मध्यप्रदेश को मात देकर इस खिताब को अपने नाम किया। चौथे सीजन में बड़ौदा की टीम का सामना पंजाब से हुआ जिसमें बड़ौदा की टीम ने जीत हासिल कर अपना पहला खिताब जीता। पंजाब की टीम ने 2012-13 में एक बार फिर से फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन इस बार उसे गुजरात की टीम से हार का सामना करना पड़ा। 2013-14 में बड़ौदा की टीम एक बार फिर से फाइनल में पहुंची जहां पर उसका सामना उत्तरप्रदेश की टीम हुआ। बड़ौदा की टीम ने यूपी को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता और यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनी।

2014-15 में गुजरात और पंजाब की एक बार फिर से फाइनल में एक दूसरे के सामने उतरी जहां पर गुजरात की टीम एक बार फिर से विजेता बनकर उभरी और पंजाब को तीसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 2015-16 में उत्तर प्रदेश और बड़ौदा की टीम के बीच फिर से फाइनल में भिड़ी लेकिन इस बार यूपी की टीम ने इतिहास दोहराने नहीं दिया और खिताब अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्लीन स्वीप के बावजूद इरफान पठान को नजर आयी खामी, बताया कहां पर भारत को करना है काम

2016-17 का फाइनल ईस्ट और सेंट्रल जोन के बीच खेला गया जिसमें ईस्ट जोन ने जीत हासिल की, जबकि 2017-18 में दिल्ली की टीम ने राजस्थान को मात देकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। इसके बाद कर्नाटक की टीम ने लगातार दो सीजन अपने नाम किये तो वहीं पर पिछले दो सीजन से तमिलनाडु की टीम चैम्पियन बन रही है। आपको बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में देश की 38 टीमें हिस्सा लेती हैं।

Story first published: Monday, November 22, 2021, 21:28 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+