युवराज ने पत्नी हेजल के संग कैसे बिताए दो साल, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। युवराज सिंह उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिनके बारे में उनके प्रशंसक लगातार जानना चाहते हैं। युवराज का व्यक्तित्व उनको मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह भरपूर लोकप्रियता दिलाता है। हाल ही में यु्वी ने पंजाब की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में क्रिकेट के मैदान पर वापसी भी की है। हालांकि यह वापसी ज्यादा धमाकेदार साबित नहीं हो सकी और युवराज तब भी चर्चा में आ गए जब उन्होंने खाता खोलने के लिए 28 गेंद ले ली और फिर बाद में केवल 24 रन ही बना पाए।

प्रोफेशनल जीवन का असर निजी रिश्तों पर नहीं आने देते युवराज
लेकिन प्रोफेशनल जीवन के उतार-चढ़ाव को युवराज निजी जिंदगी में कभी हावी नहीं होने देते। इसलिए फैन उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उतने ही बेकरार रहते हैं जितने की उनको मैदान में देखने के लिए। कुछ ऐसा ही बड़ा मौका तब आया जब युवी ने अपनी शादी की दूसरी सालगिराह मनाई। 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य युवराज ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी हेजल कीच को इस मौके पर विश किया।
408 दिन बाद रणजी खेल रहे युवराज ने 29वीं गेंद पर खोला खाता
'हैप्पी सालगिरह बीवी!'
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है- 'हमने दो साल पूरे किए। इस दौरान हम एक दूसरे के साथ नोक-झोंक भी करते रहे और अच्छे बुरे समय में एक दूसरे के साथ खड़े रहे।' इसी के साथ युवराज ने कहा कि बहुत साल अभी आने बाकी हैं। आखिर में युवराज ने बड़े भावनात्मक अंदाज में पोस्ट पर लिखा- 'हैप्पी सालगिराह बीवी!'
|
वंडर वूमैन हेजल और बैटमैन युवराज
वहीं, हेजल ने भी युवराज को विश किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है- ' मेरे जीवन के और मेरे फाइटिंग क्राइम पार्टनर। इन दो सालों ने हमको सिखाया है कि कैसे एक दूसरे के साथ अच्छे और बुरे समय जुड़े रहना चाहिए।' इस तस्वीर में हेजल ने खुद को वंडर वूमैन और युवराज को बैटमैन की कार्टून पोशाक में दिखाया है। उन्होंने युवराज को बैटमैन कहते हुए खुद को उनकी वंडरवूमैन बताया है।
INDVS AUS : वार्मअप मैच में विकेट लेने के बाद दिल खोल कर हंसे कोहली, वायरल हुआ VIDEO

रणजी ट्रॉफी में वापसी की है युवराज ने
बता दें कि एक साल से भी ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे युवराज ने हाल में पंजाब की ओर से मैच खेला। युवराज टीम में शुभम गिल की जगह खेल रहे है, जिनको न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम की ओर से चुना गया है। इससे पहले युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट में जून 2017 में खेलते नजर आए थे। तब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेला था। उसके बाद से ही यह खब्बू बल्लेबाज टीम में वापस आने के लिए संघर्ष कर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
