Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बाद भारतीय टीम को भरना पड़ रहा है जुर्माना, जानें क्यों

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के चौथे मैच में जहां विराट सेना को रोमांचक जीत का तोहफा मिला वहीं मैच के बाद भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना भी लग गया। वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम पर निर्धारित समय सीमा के अंदर ओवर पूरे न करने के चलते जुर्माना लगा और टीम को मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा फाइन भरना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs NZ: मनीष पांडे का खुलासा, पता था कि वेलिंगटन में सुपर ओवर में जायेगा मैच

भारतीय टीम ने निर्धारित समय के अंदर 2 ओवर कम फेंके थे जिसके चलते उन पर 20 फीसदी प्रति ओवर के हिसाब से 40 प्रतिशत जुर्माना लगा।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बावजूद शार्दुल ठाकुर को है इस बात का अफसोस, हुए नाराज

विराट ने मानी गलती, ग्राउंड अंपायर ने लगाये थे आरोप

विराट ने मानी गलती, ग्राउंड अंपायर ने लगाये थे आरोप

विराट कोहली ने मैच के बाद अपनी गलती को स्वीकार करते हुए आईसीसी की ओर से निर्धारित सजा को मान लिया जिसके बाद इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ग्राउंड पर मौजूद अंपायर क्रिस ब्राउन और शॉन हेग के अलावा थर्ड अंपायर एश्ले मेहरोत्रा ने भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट का आरोप लगाया था।

इस नियम के तहत ICC ने लगाया जुर्माना

इस नियम के तहत ICC ने लगाया जुर्माना

आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को दोषी पाया और उन पर 40 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया। इस अनुच्छेद के अनुसार अगर कोई टीम तय समय के अंदर ओवर नहीं फेंक पाती है तो खिलाड़ियों पर प्रति ओवर के हिसाब से 20 फीसदी का जुर्माना लगता है।

मैच रैफरी क्रिस बॉड ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को समय सीमा के अंदर निर्धारित ओवर न पूरे कर पाने के कारण यह जुर्माना लगाया है।

बे-ओवल में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

बे-ओवल में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां बे ओवल मैदान पर होने वाले पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में 5-0 की क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद अब इस मैच में सम्मान बचाने के लिए खेलेगी। कीवी टीम को पिछले दो मैचों में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 13:51 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+