नई दिल्ली। टी20 विश्वकप 2016 को रोमांचक रूप से जीतने वाले वेस्टइंडीज ने मैच के बाद जमकर कोलकाता के ईडन-गार्डन मैदान पर जीत का जश्न मनाया। अपने चिरपरिचित अंदाज में टीम के सभी खिलाड़ियों ने ठुमके लगाये। कुछ ने तो अपनी शर्ट भी उतार दी और दर्शकों को झुककर सलाम किया।
तो किसी की आंखों से आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रही थी, भावकु अंदाज में तो वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी गेंदबाज एंब्रोस नजर आये। ट्राफी उठाने के बाद रेडइंडियंस ने जमकर शैपिंयन खोली और एक-दूसरे को गले लगाया। मालूम हो कि कैरेबियाई टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को खेले रोमांच से भरे खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया।
देखें वीडियो..