क्रिकेट के भगवान ने कहा ..धोनी के पास है सकारात्मक सोच और स्ट्रेस झेलने का दम
नई दिल्ली। एक बार फिर से क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की दिल खोलकर तारीफ की है।
आज तक के स्पेशल कार्यक्रम 'सचिन सचिन' में सचिन ने कहा कि धोनी अब पूरी तरह से परिपक्क हो गये हैं। गंभीर और धैर्यवान तो वो पहले से ही था लेकिन अब वो दवाब को भी इतना बखूबी झेलता है जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है।
धोनी की जितनी तारीफ की जाये कम ही है
सचिन ने कहा कि एशिया कप के फाइनल में जब मैंने विनिंग शाट की आवाज सुनी तभी मुझे एहसास हो गया कि वो पॉजिटीव सोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जो कि केवल उसके लिए ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छा संकेत है और उसकी यही बाते उसे बेस्ट कैप्टन बनाती है।
पिछले दिनों काफी आलोचना झेलने वाले धोनी के बारे में सचिन ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हर समय अच्छे फार्म में नहीं रह सकता क्योंकि वो इंसान है मशीन नहीं, वैसे मशीन भी खराब होती है। फिलहाल हमारी टीम बढ़िया खेल रही है इसलिए मुझे लगता है कि विश्व टी20 कप भारत में आ सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
