For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिलीप दोशी ने कहा, पुराने नाम के आधार पर टीम इंडिया में खेल रहे हैं ये दो बड़े खिलाड़ी

नई दिल्लीः हार्दिक पाडंया और भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म को लेकर काफी बातें हो रही हैं और अब ये सवाल भी उठने लगे हैं कि किस आधार पर दोनों को टीम में जगह मिली है। खासकर हार्दिक को लेकर सवाल ज्यादा है क्योंकि वे बॉलिंग नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी और भुवी हैं जो बॉलिंग तो कर रहे हैं लेकिन उनकी वह धार गायब है जो पुराने समय में दिखाई देती थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोशी का यही मानना है कि पुराने समय के आधार पर दोनों को टीम में जगह दी गई है।

अगर दोनों खिलाड़ियों के बेहतर दिनों की बात करें तो हार्दिक की तुलना एक समय बेन स्टोक्स से होने लगी थी और भुवनेश्वर को सफेद गेंद फॉर्मेट का बड़ा गेंदबाज माना जाता था। अब दोनों ही इस रुतबे से काफी दूर हो चले हैं। टीम इंडिया को फॉर्म और फिटनेस वापसी का इंतजार है।

अश्विन और शार्दुल ठाकुर को जगह देने की बात कही-

अश्विन और शार्दुल ठाकुर को जगह देने की बात कही-

दिलीप दोशी ने आगे टीम मैंनेजमेंट से यह गुजारिश भी की है कि टी20 वर्ल्ड कप के आने वाले मैचों में रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर को जगह दी जाए।

हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में भी फ्लॉप रहे थे। भूवी ने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 25 रन दिए थे और हार्दिक पंड्या ने 8 गेंदों पर केवल 11 रन ही बनाए थे जबकि गेंदबाजी फिलहाल वे नहीं कर पा रहे हैं। इस साल हार्दिक पंड्या का T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में औसत केवल 21 का है जबकि भुवनेश्वर कुमार गेंद के साथ बिल्कुल भी असरदार नहीं रहे। अब मामला वर्ल्ड कप का है जहां पर टीम पुरानी प्रतिष्ठा के आधार पर सिलेक्शन नहीं कर सकती है क्योंकि सभी टीमें जबरदस्त प्रतिद्वंदिता में उलझी हुई हैं। जहां पर छोटी सी चूक भी किसी टीम को नॉकआउट से बाहर कर सकती है।

अभय शर्मा ने किया टीम इंडिया के फील्डिंग कोच पद के लिए ओवदन, द्रविड़ के साथ किया है काम

रविचंद्रन अश्विन को आप टीम से बाहर नहीं कर सकते- दोशी

रविचंद्रन अश्विन को आप टीम से बाहर नहीं कर सकते- दोशी

ऐसे में दिलीप दोशी का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पर अश्विन और शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह देनी चाहिए। दोनों ने यह बात स्पोर्ट्सकीड़ा को इंटरव्यू देते हुए कही है। जहां पर वे मानते हैं कि रविचंद्रन अश्विन को हर एक गेम खेलना चाहिए क्योंकि वह मौजूदा समय में विश्व में बेस्ट स्पिनर है।

वे हार्दिक पंड्या के बारे में आगे बताते हुए कहते हैं, "हार्दिक पंड्या के अंदर बहुत ज्यादा क्षमता है लेकिन और उनको अपनी निरंतरता पर काम करने की जरूरत है। दूसरी और भुवनेश्वर कुमार हैं जो 130 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास घूमते हैं और यहां पर वे विपक्षी पर प्रेशर नहीं डाल पा रहे हैं। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को निश्चित तौर पर खेलना चाहिए क्योंकि उनकी फॉर्म अच्छी है।"

रविंद्र जडेजा को बॉलिंग पर ध्यान देने को कहा-

रविंद्र जडेजा को बॉलिंग पर ध्यान देने को कहा-

दिलीप दोशी हालांकि दीपक चाहर पर भी नजर डालते हैं और कहते हैं कि दीपक चाहर भी टीम में जगह बनाने के हकदार हैं। वे आगे कहते हैं, "ऐसा लगता है कि रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी पिछले कुछ सालों में थोड़ी सी कटी है। वे एक बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं लेकिन उनको अपनी गेंदबाजी पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।"

अब देखते हैं भारतीय टीम किस तरह के बदलाव के साथ उतरती है क्योंकि सुपर 12 में उनका मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होने जा रहा है जिसको जितना टीम इंडिया के लिए जरूरी है और यह मैच ऑफ 31 अक्टूबर को देख सकेंगे।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 20:18 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+