
ईश सोढ़ी की हिंदी-
मजेदार बात यह है कि सोढ़ी भारतीय मूल के ही एक खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब सोढ़ी से एक रिपोर्टर ने मैच के बाद सवाल किया और फिर यह अनुरोध भी किया कि वह जवाब को हिंदी में दें तो मामला दिलचस्प पर बन गया। भारत और न्यूजीलैंड के मैच के बाद सोढ़ी से एक रिपोर्टर ने पूछा था कि एक क्रिकेटर को पहले और बाद में गेंदबाजी करते हुए किस तरह के एडजस्टमेंट का ध्यान रखना चाहिए? जर्नलिस्ट ने सोडी से यह भी रिक्वेस्ट की कि कृपया जवाब को हिंदी में दें।

मम्मी देख लेंगी तो दिक्कत हो जाएगी- ईश सोढ़ी
यह बात सुनकर इस सोढ़ी ने एक मजेदार जवाब दिया है। सोढ़ी ने कहा है कि अगर उनकी मम्मी उनको हिंदी में बात करते हुए देख लेंगी है और वह यहां कुछ गड़बड़ कर देते हैं तो फिर उनको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सोढ़ी ने कहा, फिलहाल तो मैं आपकी बात का जवाब इंग्लिश में दे देता हूं।
इस हार से आगे कैसे बढ़ा जाए? बुमराह ने कहा- मिलकर करनी होगी बात, कहां हुई गलतियां
सोढ़ी का कहना यह था, "देखिए सर, यहां पर मेरी हिंदी का टेस्ट होने जा रहा है। मुझे लगता है कि अगर मेरी मम्मी इसको देख रही है और मैं हिंदी बोलते हुए कुछ गड़बड़ देता हूं तो मुझे डांट पड़ सकती है। तो इसलिए मैं इस बार इंग्लिश में जवाब दे देता हूं लेकिन उम्मीद है कि मैं अपनी हिंदी में सुधार कर सकता हूं।"
|
यहां देखिए वीडियो-
आप मजेदार बातचीत का वीडियो यहां पर देख सकते हैं। बाद में सोढ़ी ने उस पत्रकार के सवाल का जवाब इंग्लिश में दिया जिसमें उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड की टीम ने बाकी टीमों को खेलते देखने के दौरान काफी कुछ सीखा है और वे समझ गए हैं कि एक खेल को दुबई में किस तरीके से एडजस्ट करते हैं। सोढ़ी कहते हैं, "हमने दुबई के स्टेडियम में खेले गए पिछले कुछ गेम्स को जज किया था और यहां की परिस्थितियों को भी समझने की कोशिश की थी। उसके बाद ही हम लोग यहां पर खेलने आए।"


Click it and Unblock the Notifications
