For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: आकाश चोपड़ा ने बताया कौन सा गेंदबाज है T20 विश्व कप की टीम का फ्रंट रनर, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। टी20 विश्व का आयोजन होने में भले ही अभी भी कुछ महीनों का समय बाकी है लेकिन अभी से इस टूर्नामेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पांच साल में पहली बार आयोजित किये जाने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन आखिरी बार भारत में ही हुआ था और इस बार भी इसकी मेजबानी बीसीसीआई के पास है, हालांकि कोरोना वायरस के चलते टूर्नामेंट का आयोजन भारत के बजाय यूएई में किया जायेगा। इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास 8 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को मिटाने का एक और मौका है।

यूएई को परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की टी20 विश्व कप टीम के लिये गेंदबाजों की लिस्ट चुनी है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि विश्व कप की टीम में जसप्रीत बुमराह का शामिल होना तय है लेकिन कई गेंदबाज जो श्रीलंका दौरे का हिस्सा बने हैं उन्हें भी टीम में जगह मिल सकती है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ 6 सीमित ओवर्स प्रारूप मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।

और पढ़ें: IND vs SL: बोर्ड से दुश्मनी पड़ी महंगी, भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे यह 5 खिलाड़ी

आकाश चोपड़ा ने इस सीरीज के बारे में बात करते हुए दो गेंदबाजों को चुना है जो विश्व कप की टीम में अपनी जगह बनाने के बड़े दावेदार बन सकते हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,'आपको कम से कम एक तेज गेंदबाज की और दरकार है क्योंकि आपने पहले ही अपने 3 गेंदबाज चुन लिये हैं और अगर आप 2 तेज गेंदबाजों को चुन चुके हैं तो आप अतिरिक्त स्पिनर के साथ नहीं जाना चाहेंगे। हमारे पास वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल के रूप में पहले ही 3 स्पिनर हैं। मोहम्मद शमी भले ही श्रीलंका दौरे पर नहीं है लेकिन वो टीम में शामिल होने के फ्रंट रनर हैं। नटराजन चोटिल हैं और श्रीलंका दौरे पर भी नहीं हैं लेकिन टीम में शामिल किये जाने के दावेदार हैं।'

और पढ़ें: जानें कैसा था सचिन-लारा जैसे दिग्गजों के साथ वसीम अकरम का रिश्ता, बताया क्रिकेट में कौन है उनके बराबर

चोपड़ा का मानना है कि श्रीलंका दौरे पर कोई चमत्कार नहीं होने वाला है क्योंकि इस दौरे पर गई टीम का बॉलिंग अटैक अपने आप में पूरी काबिलियत रखता है। श्रीलंका दौरे पर बुमराह-शमी की जोड़ी नहीं है लेकिन उनकी जगह पर शार्दुल ठाकुर-नवदीप सैनी ने ली है। सैनी ने फरवरी 2020 में भारत के लिये अपना आखिरी टी20 मैच खेला था, जो कि श्रीलंका दौरे पर वापसी करने वाले हैं।

चोपड़ा ने आगे कहा,'सैनी और शार्दुल ठाकुर भारत की टी20 टीम का हिस्सा बनने के प्रबल दावेदार हैं। ठाकुर इस समय इंग्लैंड में है और सैनी श्रीलंका में। आप इन गेंदबाजों को अपनी टीम में देखना चाहेंगे। मुझे इनके अलावा कोई और नाम नहीं सूझ रहा है। मुझे नहीं लगता कि आप इनके अलावा किसी और को अचानक से खिलाते नजर आयेंगे। जैसे कि हर्षल पटेल।'

Story first published: Saturday, July 3, 2021, 21:16 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+