For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कैसा था सचिन-लारा जैसे दिग्गजों के साथ वसीम अकरम का रिश्ता, बताया क्रिकेट में कौन है उनके बराबर

नई दिल्ली। पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम ने 80 के दशक में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और इस दौरान कई शानदार मैच खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। 2003 विश्व कप तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले वसीम अकरम ने हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश की और दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया। वनडे क्रिकेट में 500 विकेट हासिल करने वाले वह इकलौते गेंदबाज हैं, यही आंकड़ा ही उनकी काबिलियत के स्तर के बारे में बताता है। पाकिस्तान में आज भी हर बायें हाथ के तेज गेंदबाज की सफलता का पैमाना वसीम अकरम ही हैं।

और पढ़ें: 'उनके लिये कोई भी सीने पर खा सकता है गोली', केएल राहुल ने किया धोनी के साथ टीम के रिश्ते का खुलासा

वसीम अकरम का करियर उस समय बुलंदियों पर रहा जब दुनिया में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज अपने देश के लिये अलग मुकाम हासिल कर रहे थे। इसके बावजूद अकरम ने पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए उसे इन खिलाड़ियों के खिलाफ जीत दिलाई।

और पढ़ें: इंग्लिश T20 ब्लास्ट में कीवी गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, एक दिन में झटके दो हैट्रिक

ऐसा है लारा-सचिन-वॉर्न के साथ रिश्ता

ऐसा है लारा-सचिन-वॉर्न के साथ रिश्ता

वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू के दौरान इन विरोधी खिलाड़ियों के साथ एक विपक्षी से अपने दोस्त बनने तक के सफर के बारे में बताया है। बीस्पोर्टस पाकिस्तान नाम के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा,'दुनिया भर में मैं जहां भी खेला मैंने कई सारे खिलाड़ियों को अपना दोस्त बनाया। जब मैं ऑस्ट्रेलिया जाता हूं तो शेन वॉर्न का घर मेरे पास है, मैंं अक्सर उनसे मिलने जाता हूं। ब्रायन लारा के साथ मैं लगातार फोन पर संपर्क में हूं। मैंने हाल ही में सचिन तेंदुलकर को भी विश किया था। तो हम सब आज भी एक दूसरे के संपर्क में हैं।'

पुराने किस्सों को लेकर होती है बात

पुराने किस्सों को लेकर होती है बात

वसीम अकरम ने आगे बताते हुए कहा कि वो आज भी जब इन पुराने साथियों के साथ मिलते हैं तो मैच के दिनों की पुरानी बातों को याद कर हंसते हैं। उन्होंने कहा,'हम आज भी जब एक दूसरे से मिलते हैं तो एक दूसरे को अच्छे से संबोधित करते हैं और पुराने दिनों, किस्सों और मुकाबलों को याद करते हैं। इन्हें याद कर हम जोर से हंसते हैं कि हमने कितने शानदार पल एक साथ बिताये थे। सचिन, लारा, मैं, जैक कैलिस, इंजमाम और सईद अनवर, हम सब एक दूसरे के साथ संपर्क में रहते हैं।'

किस खिलाड़ी का विकेट लेना बनाता था मैच

किस खिलाड़ी का विकेट लेना बनाता था मैच

इस दौरान जब वसीम अकरम से एक खिलाड़ी का नाम पूछा गया जिसका विकेट लेना मैच जीतने के जैसा महसूस होता था तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने इस बात का जवाब देने के बजाय उन चुनौतियों का जिक्र किया जिसके चलते वो लगातार अच्छी गेंदबाजी करने को प्रेरित होते थे।

उन्होंने कहा,' 80 के दशक के अंत से लेकर 90 के दशक और फिर 2000 के शुरुआती सालों में कई दिग्गजों के खिलाफ खेलने का मौका मिला। सचिन, लारा, सुनील गावस्कर, विवियन रिचर्डस, एलन बॉर्डर, रिकी पोंटिंंग। एक गेंदबाज के तौर पर मैंने कभी भी नकारात्म नहीं सोचा कि मैं उन पर हमला करूं या वो मुझ पर प्रहार करें। मैं बस इतना जानता था कि उन्हें आउट करना है। मेरा मंत्र था कि दुनिया के टॉप खिलाड़ियों पर दबाव बनाये रखना. अगर आप सामने वाली टीम के कप्तान के या उसके मुख्य खिलाड़ी पर दबाव बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो पूरी टीम संघर्ष करेगी। यही मेरा प्लान होता था।'

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 20:52 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+