For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup के लिये BCCI ने किया टीम का ऐलान, अश्विन की हुई वापसी, कुलचा को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। साल 2016 के बाद पहली खेले जा रहे मल्टी नेशन टूर्नामेंट टी20 विश्वकप का आयोजन 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान के स्टेडियम में कराया जाना है। इसको लेकर आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी देशों को 10 सितंबर तक अपनी टीम का ऐलान करने की डेडलाइन रखी थी, जिसके बाद एक-एक करके देश अपनी विश्वकप अपनी टीमों का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में अब भारत का नाम भी जुड़ गया है जिसने यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

भारत की टी20 विश्वकप की 15 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी के लिये केएल राहुल को जगह दी है। वहीं पर तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली के साथ मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव को जगह दी गई है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ समय में इस नंबर पर शानदार प्रदर्शन किया है और टीम के लिये एक मैच विनर के रूप में उभरे हैं।

और पढ़ें: 'अगर खेलता टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल तो जीत जाते ट्रॉफी', शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पूर्व चयनकर्ता

वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कंधे की चोट की वजह से बाहर हो जाने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी नहीं हो सकी है लेकिन उन्हें रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया है। टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज को जगह दी गई है जिसमें ऋषभ पंत के साथ ईशान किशन को भी मौका मिला है।

टीम में ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है, तो वहीं पर लंबे समय से सीमित ओवर्स प्रारूप से दूर चल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी टीम में वापसी हुई है। स्पिनर्स में पटेल, अश्विन और जडेजा के अलावा राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती को भी मौका दिया गया है तो वहीं पर कुलचा के नाम से मशहूर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी को बाहर कर दिया गया है।

तेज गेंदबाजों की बात करें तो चयन समिति ने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद शमी को जगह दी है जबकि शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को रिजर्व प्लेयर में रखा गया है।

और पढ़ें: सुरेश रैना ने सुनाई धोनी के गुस्से की कहानी, जब कैच छोड़ने पर माही से पड़ी थी गाली

टी20 विश्वकप के लिये ऐसी है भारत की टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

रिजर्व प्लेयर: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।

Story first published: Wednesday, September 8, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+