नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप को भारत के बजाय यूएई शिफ्ट किया जा चुका है, जिसका आयोजन 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात के 3 शहरों और ओमान में किया जायेगा। इस बीच बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूएई पहुंचकर मेजबानी की तैयारियों का जायजा लेने का फैसला किया है। बीसीसीआई के अधिकारी 16 और 17 जुलाई को दुबई जा रहे हैं जहां पर वो दुबई और ओमान पहुंचकर विश्व कप की तैयारियों का जायजा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने भले ही कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जगह में बदलाव किया है लेकिन वह अभी भी टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास ही है। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि हम कल ओमान के लिये निकलेंगे जहां पर उन मैदानों का जायजा लेंगे जिन पर आईसीसी टी20 विश्वकप के क्वालिफॉयर खेले जाने हैं।
और पढ़ें: ICC Rankings: सिर्फ 7 दिन में ही मिताली राज से छिना नंबर 1 का ताज, जानें अब किस पायदान पर
उन्होंने आगे बताया कि हम इस दौरे पर भारतीय टीम के ट्रैवल प्लान पर भी चर्चा करेंगे। ओमान के बाद हम आईसीसी की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिये दुबई जायेंगे और वहां पर भी क्वालिफायर खेले जाने वाले वेन्यू का जायजा लेंगे। बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा कि बोर्ड किसी भी स्थिति में तैयारियों को लेकर कसर नहीं छोड़ना चाहता और इसलिये बायो बबल, ट्रेनिंग, होटल पर चर्चा करेंगे और इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या मीडिया को अनुमति मिलेगी या नहीं।
आईसीसी के कार्यकारी सीईओ ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि टी20 विश्वकप 2021 के आयोजन में हमारी पहली प्राथमिकता है खिलाड़ियों की सुरक्षा हालांकि हम भारत में इसका आयोजन न करा पाने से बेहद निराश हैं। यह हमें निश्चितता देता है कि हम एक ऐसे देश में कार्यक्रम का आयोजन कराये जो कि मल्टीनेशन टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षित बायोबबल में रहकर खेल का आनंद उठा सकें।
और पढ़ें: IND vs SL: राहुल द्रविड़ के साथ खेलने को बेताब हैं युवा खिलाड़ी, कहा- काफी कुछ सीखने को मिलेगा
आपको बता दें कि टी20 विश्वकप का आयोज 17 अक्टूबर से होना है और टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाना है। इस दौरान 16 टीमें विश्वकप का हिस्सा बनेंगी। इस दौरान टूर्नामेंट में सुपर 12 का प्रारूप के तहत खेला जायेगा।