For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: राहुल द्रविड़ के साथ खेलने को बेताब हैं युवा खिलाड़ी, कहा- काफी कुछ सीखने को मिलेगा

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम इस समय तैयारियों में जुटी हुई है जिसका पहला मैच 18 जुलाई से खेला जाना है। शिखर धवन की कप्तानी वाली इस टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल किये गये हैं जिन्हें इस सीरीज के दौरान डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इस फेहरिस्त में देवदत्त पाड्डिकल, नितिश राणा, चेतन साकरिया, वरुण चक्रवर्ती, ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है। यह सभी खिलाड़ी टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर सभी खिलाड़ी बेताब हैं।

अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे पाड्डिकल, राणा और साकरिया ने इस दौरे पर कोच राहुल द्रविड़ के साथ अपने अनुभव को शेयर किया है और कहा कि एक खिलाड़ी, व्यक्ति और कोच के रूप में उन्हीं को फॉलो करना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इस दौरे पर नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड राहुल द्रविड़ बतौर कोच शामिल किया गया है।

और पढ़ें: IND vs SL: 'ओवरएक्टिंग करते ही चांटा आयेगा', कुलदीप-चहल ने उतारी पंत,धोनी, कोहली की नकल

स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम में बात करते हुए देवदत्त पाड्डिकल ने कहा, 'मैं और राहुल सर एक ही स्कूल से पढ़े हुए हैं और मेरी पहली मुलाकात उनसे स्पोर्टस डे के दौरान हुई थी, जहां पर मुझे उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करना था। यहीं पर पहली बार मेरी उनसे बात हुई थी। उनका हमारा कोच बनाया जाना हमारे लिये सबसे बड़ा तोहफा है। अप इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते और उनके जैसे मार्गदर्शक का साथ होना सबसे शानदार अहसास है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं उनसे काफी कुछ सीख पाउंगा।'

वहीं टीम के एक और बल्लेबाज नितिश राणी भी राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। नितिश राणा ने कहा,'मैंने जितना सुना है उसके अनुसार राहुल द्रविड़ बतौर कोच और बतौर खिलाड़ी में ज्यादा अंतर नहीं है। काश मैं उनके धैर्य का एक प्रतिशत भी अपने अंदर ला पाउंगा तो मेरे लिये बड़े सम्मान की बात होगी।'

और पढ़ें: IND vs ENG: काउंटी 11 के खिलाफ भारत खेलेगा 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच, जानें कब और कैसे देख सकते हैं फ्री लाइव

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले चेतना साकरिया भा राहुल द्रविड़ से काफी प्रभावित हैं और कहा कि मैं उनके जैसे दृढ़ता लाना चाहता हूं। मैं सीखना चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के दबाव बनाने पर भी वो कैसे टिके रहते हैं। मैं उनकी मानसिक ताकत को सीखना और समझना चाहता हूं।

Story first published: Thursday, July 15, 2021, 20:33 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+