For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रैड हॉग की भविष्यवाणी, बताया- कौन सा भारतीय बनेगा टी20 विश्व कप का सुपरस्टार

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्वकप को 5 साल बाद भारत की मेजबानी में यूएई और ओमान के स्टेडियम पर कराया जाना है, जिसको लेकर दुनिया भर की टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की टीमें मैदान पर अपना दमखम दिखाती नजर आयेंगी, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है जो कि इस विश्वकप को जीतने का प्रबल दावेदार भी है।

2016 में खेले गये आखिरी टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल मैच में हराकर खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया था और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर दूसरा टी20 विश्व कप अपने नाम किया। भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट में 8 साल से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे को मिटाना चाहेगी जिसने 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी का खिताब अपने नाम नहीं किया है।

और पढ़ें: IND vs SL: सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम की हालत हुई खस्ता, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने तोड़ी कमर

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने टी20 विश्वकप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है और उस खिलाड़ी का नाम बताया जो यूएई में प्लेयर ऑफ द सीरीज बन सकता है। हॉग का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं के लिये टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अनदेखा करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि वो टी20 विश्वकप 2021 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं।

हॉग ने यह भविष्यवाणी अपने यूट्यूब चैनल के एक सवाल-जवाब वीडियो में की है जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से सूर्यकुमार यादव वो खिलाड़ी है जो न सिर्फ टी20 विश्व कप में भारत की टीम में शामिल होगा बल्कि प्लेइंग 11 में भी खेलता नजर आयेगा। अगर विराट कोहली-रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं तो सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे। उनके पास कई सारे शॉट्स की भरमार है और वो थोड़े अनऑर्थोडॉक्स खिलाड़ी भी हैं, जिसके पास लेग और ऑफ के क्षेत्र में अलग-अलग रैम्प शॉट लगाने का दम है। वो कदमों का इस्तेमाल भी अच्छा करते हैं जिससे गेंदबाज पर कभी भी अटैक कर सकते हैं।'

और पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भुवनेश्वर-चहल ने लगाई ICC रैंकिंग में छलांग, हुआ जबरदस्त फायदा

हॉग का मानना है कि भारतीय टीम के लिये सूर्यकुमार यादव वो खिलाड़ी हैं जो पूरे टूर्नामेंट में अंतर पैदा कर सकते हैं और वो खिलाड़ी बन सकते हैं जिसके दम पर भारत विश्वकप जीत सकता है।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है वो टी20 विश्वकप में भारत के सुपरस्टार होंगे जो कि गेंदबाजों के खिलाफ ऐसे शॉटस लगाकर टूर्नामेंट बनाने का काम करेंगे। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव भारत को टी20 विश्व दिलाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीत सकते हैं।'

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से भारतीय टीम में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे सूर्यकुमार यादव को इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने 3 वनडे मैचों में 62 की औसत से 124 रन बनाये तो वहीं पर 4 टी-20 मैचों में अब तक 46.33 की औसत से 139 रन बना चुके हैं।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 22:05 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+