For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मेरे पास बहुत सारे विकेटकीपर हैं'- T20 WC से पहले कोहली की बात ने बढ़ाई पंत की टेंशन

नई दिल्लीः आईपीएल के तुरंत बाद अब टी20 क्रिकेट का एक और चरम रोमांच आगामी ICC T20 विश्व कप के रूप में देखने को मिलेगा जो केवल दो दिन दूर हैं और इसको लेकर विशेषज्ञों, प्रशंसकों और आलोचकों के बीच उत्साह है। टी20 क्रिकेट का यह शोपीस इवेंट रविवार (17 अक्टूबर) को ओमान और यूएई में शुरू हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के साथ दर्शकों को जोड़कर रखने के लिए प्रसारक भी अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं।

पंत और कोहली की मजेदार बातचीत-

पंत और कोहली की मजेदार बातचीत-

कुछ इसी तरह का रोमांच बनाने के लिए भारत के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की विशेषता वाला एक ऐसा अभियान शुरू किया है जिसमें एक छोटी वीडियो क्लिप में, कोहली पंत को बता रहे हैं कि टी 20 विश्व कप के दौरान छक्के लगाना कितना महत्वपूर्ण है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जवाब दिया कि वह रोजाना छक्कों का अभ्यास कर रहा है और एमएस धोनी का उदाहरण दिया, जिन्होंने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीता था।

IPL 2021 Final: खिताब जीतने के लिए ऐसी हो सकती है CSK और KKR की प्लेइंग इलेवन

भारत को माही भाई जैसा विकेटकीपर नहीं मिला- कोहली

भारत को माही भाई जैसा विकेटकीपर नहीं मिला- कोहली

धोनी जैसा हालांकि कोई और नहीं है और वीडियो में, कोहली ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि टीम में धोनी जैसा विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं आया है।

कोहली ने पंत को स्टार स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक वर्चुअल कॉल में बताया, "ऋषभ, छक्के आपको टी 20 क्रिकेट में मैच जीताते हैं।"

इस पर प्रतिक्रिया करते हुए पंत ने अपने कप्तान से कहा, "चिंता मत करो भैया, मैं हर दिन अभ्यास कर रहा हूं। यह एक विकेटकीपर ही था जिसने छक्का मारकर भारत को विश्व कप दिलाया। "

कोहली ने कहा, 'हां, लेकिन तब से भारत को माही भाई जैसा विकेटकीपर नहीं मिला है।

'मेरे पास बहुत कीपर हैं, देखते हैं प्रैक्टिस में कौन कैसा खेलता है'

पंत ने इस पर कहा कि वे टीम के विकेटकीपर हैं, और मैच को अच्छी तरह खत्म भी कर सकते हैं। लेकिन पंत के अलावा टीम में केएल राहुल और ईशान किशन हैं कोहली ने उस बिंदु पर ध्यान दिया और कहा, "देखो मेरे पास बहुत सारे विकेटकीपर हैं, देखते हैं कि अभ्यास में कौन खेलता है।"

टी20 वर्ल्ड कप प्रचार के लिए ही सही लेकिन कोहली ने जो बात कही है वह क्रिकेट के संदर्भों में सही मालूम होती है क्योंकि भारत के पास वाकई में राहुल और किशन जैसे बेजोड़ खिलाड़ी हैं जो विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों कर सकते हैं। दोनों ने गत आईपीएल में कुछ चमत्कारी पारियां खेलकर खुद को फिर से साबित करके दिखाया है। भारत अपने टी20 अभियान की शुरुआत क्रमश: 18 और 20 अक्टूबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलकर करेगा।

Story first published: Friday, October 15, 2021, 11:24 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+