For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup को लेकर दीपदास गुप्ता ने की भविष्यवाणी, बताया- पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगी भारत की प्लेइंग 11

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद आयोजित किये जा रहे टी20 विश्वकप का आगाज 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई के मैदान पर किया जाना है जिसको लेकर फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट को लेकर भाग लेने वाले सभी देशों ने अपनी टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया है तो वहीं पर आईसीसी की ओर से टीमों में बदलाव करने की समयसीमा भी समाप्ति की ओर है। भारत को इस बहुप्रतिक्षित टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है जिसको लेकर न सिर्फ फैन्स बल्कि दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में मशहूर कॉमेंटेटेर दीपदास गुप्ता ने भविष्यवाणी की है और टी20 विश्वकप में खेले जाने वाले इस पहले मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है। दीपदास गुप्ता ने अपनी टीम के चयन में कई अहम खिलाड़ियों को मौका दिया है तो वहीं पर टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बाहर का रास्ता दिखाया है।

और पढ़ें: IPL 2021 के एलिमिनेटर में लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या भारत की ओर से विश्वकप के लिये चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने वाले इकलौते तेज ऑलराउंडर हैं, हालांकि पीठ की सर्जरी के बाद से वह गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं आईपीएल 2021 के यूएई लेग के दौरान भी उन्होंने एक गेंद नहीं फेंकी जिसके बाद उनको विश्वकप की टीम में चुने जाने पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

दीपदास गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये गये वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच के लिये रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल और ईशान किशन में से किसी एक को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरने को कहा है। दीपदास गुप्ता ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व क्रिकेटर ने मध्यक्रम में चौथे नंबर के लिये सूर्यकुमार यादव को चुना है तो वहीं पर पांचवे और छठे स्थान के लिये ऋषभ पंत के साथ रविंद्र जडेजा को जगह दी है।

और पढ़ें: ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रबाडा के बजाय टॉम कर्रन से करायी गेंदबाजी

दीपदास गुप्ता ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को दी है, तो वहीं वरुण चक्रवर्ती को स्पिनर के रूप में जगह दी है। गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती के घुटने में चोट लगी है और फिलहाल वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। दीपदास ने भारतीय टीम के 11वें खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है और उनका मानना है कि इस प्लेयर का चयन पिच के हिसाब से मैच वाले दिन ही तय करना चाहिये कि वह स्पिनर होगा या ऑलराउंडर।

पाकिस्तान के खिलाफ दीप दासगुप्ता की भारतीय प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल/ईशान किशन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, (11वां खिलाड़ी पिच के हिसाब से)।

Story first published: Monday, October 11, 2021, 17:42 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+