For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup में भारत पर पारी पड़ने वाली है यह गलती, दीपदास गुप्ता ने किया खुलासा

नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के लिये अगले कुछ महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं, जिसमें उन्हें भारत की कुछ अहम सीरीज के अलावा आईपीएल के बाकी बचे हुए मैच और फिर टी20 विश्व का आयोजन होने वाला है। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में खेला जायेगा, तो वहीं पर 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है। इस दौरान भारतीय टीम इन टूर्नामेंट में भाग लेते हुए काफी व्यस्त रहने वाली है।

जहां आईपीएल में कई सारे विदेशी खिलाड़ियों को खेलना अभी भी तय नहीं है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों अपने देश के टूर्नामेंट में खेलते हुए जरूर नजर आयेंगे। इसी बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने खुलासा किया कि कैसे लगातार खेले जाने वाले टूर्नामेंट से भारत के लिये टी20 विश्व कप में खेलना मुश्किल हो जायेगा।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में डेब्यू करते ही ईशान किशन ने रचा इतिहास, खास लिस्ट में हुए शामिल

दीपदास गुप्ता ने यह बयान भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्वकप मैच पर बात करते हुए दिया। आईसीसी ने हाल ही में टी20 विश्वकप को लेकर टेबल का ऐलान किया है जिसके तहत भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के बारे में बात करते हुए दीपदास गुप्ता ने कहा कि भारतीय टीम की ताकत को देखते हुए वो विजेता बनेगी।

स्पोर्टसकीड़ा से बात करते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा,'जी हां पाकिस्तान की टीम जिस तरह से अभी खेल रही है उससे साफ लग रहा है कि भारतीय टीम उनसे एक कदम आगे हैं। हालांकि भारत के लिये यह काफी मुश्किल होने वाला है क्योंकि वह आईपीएल खेलने के बाद सीधा विश्वकप खेलने के लिये पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा जो हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं वो है भारतीय टीम का लगातार बिजी शेड्यूल। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के बाद भारत को जरा सा भी ब्रेक नहीं मिलने वाला है, जहां पर आईपीएल और फिर विश्व कप में खेलना है।'

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में 2 साल बाद लौटी कुलचा की जोड़ी, 3 खिलाड़ियों ने किया डेूब्यू, जानें कैसी है प्लेइंग 11

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनीतिक संबंधों के चलते द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा सकी है और इसके चलते भारत और पाकिस्तान की टीम सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही खेलती नजर आती है।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+