For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 विश्व कप में जानें कैसा होगा भारतीय टीम का पेस अटैक, आकाश ने बताया मोहम्मद शमी को जगह न मिलने का कारण

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार के बाद विराट सेना को अब इस साल खेली जाने वाली टी20 विश्व कप में ही आईसीसी की ट्रॉफी जीतने का मौका मिलेगा। 8 साल में एक बार फिर से आईसीसी की ट्रॉफी के करीब पहुंचकर हारने वाली भारतीय टीम को अब विश्व कप के लिये कमर कसनी है, जिसका एक बड़ा हिस्सा टीम सेलेक्शन भी रहने वाला है। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के पेस अटैक को चुना है।

इस दौरान आकाश चोपड़ा ने टी20 विश्व कप के लिये जिस पेस अटैक को चुना है उसमें टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी के जगह बनाने को लेकर संदेह जताया है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि टी20 विश्व कप के लिये मोहम्मद शमी भारतीय टीम की पहली पसंद नहीं होंगे। भले ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शमी का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन भुवनेश्वर कुमार की स्विंग को शमी से ऊपर तरजीह दी जायेगी।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: 72 रनों की पारी खेल मिताली राज ने मनाया 22 साल पूरे होने का जश्न, खास लिस्ट में हुई शामिल

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,'टी20 विश्व कप के लिये अगर मुझे भारतीय टीम का पेस अटैक चुनना पड़े तो मैं जसप्रीत बुमराह को पहले नंबर पर, भुवनेश्वर कुमार को दूसरे नंबर पर और दीपक चाहर को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में चुना। मेरे लिये इस लिस्ट में मोहम्मद शमी और टी नटराजन चौथे और पांचवे नंबर के तेज गेंदबाज की पसंद होंगे। भारतीय टीम के पास यहां पर शार्दुल ठाकुर भी हैं लेकिन यही मेरा पैक्ड ऑर्डर होगा। मोहम्मद शमी मेरे टॉप 5 में शामिल तो जरूर होंगे लेकिन टॉप 2 में नहीं।'

आकाश चोपड़ा ने टी20 विश्व कप के लिये पेस अटैक चुनते हुए कहा कि मैं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के साथ ही शुरुआत करना चाहूंगा। आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद शमी को भारतीय टीम की पहली पसंद न बताते हुए कहा कि आप उन्हें विश्व कप में साथ रखना चाहेंगे लेकिन वो उस लय में नहीं है जिसकी जरूरत भारत को विश्व कप में होगी।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल वनडे में डेब्यू करते ही शैफाली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं

उन्होंने कहा,'मोहम्मद शमी ने दुबई में खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के लिये अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वह इस वक्त इंजरी से आ रहे हैं और लय में नहीं हैं। अगर आप टी20 प्रारूप की बात करें तो यह एक ऐसा प्रारूप है जहां पर मोहम्मद शमी का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है जो कि टीम में सीधे एंट्री करते हुए नजर नहीं आते हैं। हालांकि अगर वो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं।'

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 21:14 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+