For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कैसे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के नतीजा बदल सकता है सेमीफाइनल के समीकरण, भारत की दावेदारी पर पड़ेगा फर्क

नई दिल्ली। यूएई में जारी टी20 विश्वकप में इस समय सुपर 12 का दौर जारी है, जिसमें 12 टीमें दो अलग-अलग ग्रुप में सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिये अपने-अपने मुकाबले खेल रही है। इस फेहरिस्त में रविवार को ग्रुप बी से भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच महामुकाबला खेला गया जिसमें पाकिस्तान की टीम ने विजयी शुरुआत की तो वहीं पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामिबिया की टीम शामिल हैं जिसमें से सेमीफाइनल मैच में पहुंचने के लिये भारत और न्यूजीलैंड की टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, हालांकि पाकिस्तान ने जिस तरह से भारत को हराया उसके बाद यह मुकाबला काफी रोमांचक बन गया है।

और पढ़ें: जब भारतीय टीम की जीत के बाद पाकिस्तान में फूटे थे पटाखे, पूर्व पाक कप्तान ने गंभीर-सहवाग को लताड़ा

जहां भारतीय टीम को अपना दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है तो वहीं उससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इस ग्रुप का एक और अहम मैच खेला जाना है। ऐसे में फैन्स के मन में यह बड़ा सवाल है कि ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारों के बीच होने वाले इस मुकाबले के नतीजे से भारतीय टीम के मौके पर क्या असर पड़ेगा और किस टीम की जीत भारत के लिये फायदेमंद साबित होगी। आइये एक नजर समीकरण पर डालते हैं-

और पढ़ें: न्यूजीलैंड मैच से पहले 3 सवाल जिनके जवाब ढूंढना जरूरी, जीत के लिये विराट को पहले इस पर करना होगा काम

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये भारत को चाहिये सभी मैचों में जीत

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये भारत को चाहिये सभी मैचों में जीत

सुपर 12 में शामिल सभी टीमों को 5 मैच खेलने हैं जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिल करने वाली टीम आसानी से सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की करती नजर आयेगी। ग्रुप बी में भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम के अलावा जो 3 टीमें हैं वो काफी कमजोर मानी जाती हैं, हालांकि अफगानिस्तान की टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है और शायद यही वो टीम होगी जो टॉप 3 टीमों में से सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम का फैसला करेगी। भारत को अपने पहले मैच में हार मिल चुकी है, जिसका मतलब है कि उसे अपने बचे हुए चारों मैच में जीत हासिल करनी होगी ताकि वो आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ले, लेकिन अगर उसे एक भी मैच में हार मिली तो उसकी किस्मत का फैसला दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

भारत चाहेगा पाकिस्तान की जीत

भारत चाहेगा पाकिस्तान की जीत

मंगलवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम के नजरिये से बात करें तो वो बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के लिये जीत की कामना करेगा। अगर पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करती है तो केन विलियमसन की टीम और विराट सेना दोनों बराबरी की स्टेज पर पहुंच जायेंगी और रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला दोनों के लिये निर्णायक मैच बन जायेगा। इसके साथ ही विश्वकप में नेट रन रेट के जरिये सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका कम हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि यहां पर माना जा रहा है कि तीनों टीमें अपने बचे हुए 3 मैच (अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामिबिया) में आसानी से जीत हासिल कर लेगी।

अफगानिस्तान तय करेगा सेमीफाइनलिस्ट

अफगानिस्तान तय करेगा सेमीफाइनलिस्ट

वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो तीनों टीमें 4-4 मैचों की जीत पर पहुंच सकती हैं और नेट रन रेट फैसला करता नजर आ सकता है। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ होने वाले मैच में भी काफी अहम साबित होने वाले हैं, जिसने अपने पहले ही मैच में स्कॉटलैंड की टीम को 130 रनों से मात दी है। अफगानिस्तान की टीम इस साल न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजों के साथ उतरी है बल्कि उसके बल्लेबाज भी बेहतरीन लय में नजर आ रही है, ऐसे में वो किसी भी टीम को हरा कर उलटफेर कर सकती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि टी20 विश्वकप में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के मैच के बाद अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनलिस्ट तय करेगी और जो भी टीम उसके खिलाफ हारेगी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका खत्म हो जायेगा। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम आज के मैच में जीत हासिल करती है तो भारत के लिये हर मैच नॉकआउट गेम बन जायेगा और एक भी हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 16:44 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+